फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shanaya Kapoor: सूरज की रोशनी में फोटोशूट कराती नजर आईं शनाया कपूर, दिलकश अदाएं देख दीवाने हुए फैंस

Sat, 05 Mar 2022 09:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 09:43 PM IST
सार

जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को तैयार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म बेधड़क का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor was seen doing photoshoot in sunlight fans loved her glamorous photos
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को तैयार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म बेधड़क का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। अपनी डेब्यू फिल्म के एलान के साथ ही शनाया लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि वह बॉलीवुड में आने से पहले ही लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।

शनाया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग के मामले में शनाया किसी अभिनेत्री से कम नहीं। यही वजह है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।

Shanaya Kapoor was seen doing photoshoot in sunlight fans loved her glamorous photos
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी बीच अब अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में शनाया बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस नजर आ रही हैं। शनाया की दिलकश अदाएं देख सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हुए जा रहे हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में शनाया अलग- अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

Shanaya Kapoor was seen doing photoshoot in sunlight fans loved her glamorous photos
शनाया कपूर - फोटो : instagram/tanghavri

इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में शनाया ग्रे रंग की ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह कुर्सी के सहारे जमीन पर बैठकर कातिलाना अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इसके साथ ही खुले बाल और लाइट मेकअप उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shanaya Kapoor was seen doing photoshoot in sunlight fans loved her glamorous photos
शनाया कपूर - फोटो : instagram/tanghavri

तस्वीरों में अभिनेत्री सूरज की रोशनी में फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। शनाया के चेहरे पर पड़ती सूरज की रोशनी उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा, कुछ धूप कुछ मस्ती और कुछ बीटीएस। शनाया ने कुल 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से तीन तस्वीरों में वह कैमरे के लिए पोज करती दिख रही हैं। जबकि एक तस्वीर में उन्होंने सूरज की तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor was seen doing photoshoot in sunlight fans loved her glamorous photos
शनाया कपूर - फोटो : instagram/tanghavri

वर्क फ्रंट की बात करें तो शनाया कपूर जल्द ही करण जौहर की फिल्म बेधड़क में नजर आने वाली हैं। यह शनाया की डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। इस सिलसिले में करण जौहर ने बीते दिनों ही जानकारी साझा की है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed