अपनी सुरीली आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेने वाले बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन आज यानी तीन मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शंकर का जन्म साल 1967 में मुंबई में हुआ था। सिंगर होने के अलावा शंकर एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने न केवल हिंदी ही, बल्कि कई अन्य भाषाओं में भी अपने आवाज का जादू चलाया है। शंकर ने हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मराठी, कन्नड़ की फिल्मों में अपनी आवाज दी है। छोटी सी ही उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। सिंगर जब पांच साल के थे तब से संगीत सीखना शुरु कर दिया था।
Shankar Mahadevan Birthday: 'ब्रीथलेस' के लिए शंकर महादेवन ने लगाई थी जान की बाजी, इतने मिनट तक रोकी थी सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में ही की पढ़ाई
सिंगर शंकर महादेवन ने मुंबई के चेम्बूर में ओएलपीएस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है ,जिसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया, लेकिन संगीत को लेकर उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ। शंकर अपने कॉलेज के दिनों में भी म्यूजिक से जुड़े रहे।
साल 1998 में आई शंकर की पहली एल्बम 'ब्रीथलेस' उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइट साबित हुई। इस एल्बल से उन्हें काफी फेम मिला था। उनकी यह एल्बम लोगों को काफी पसंद आई थी। इस एल्बम के जरिए बॉलीवुड में उन्हें काफी शोहरत मिली, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के गाने गाए। उन्होंने अपने दोनों दोस्त एहसान और लॉय के साथ मिलकर एक म्युजिक ग्रुप बनाया और इसके बाद संगीत के एक नए सफर की शुरूआत की।
नेशनल अवॉर्ड से हुए सम्मानित
शंकर महादेवन को चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। साल 2011 में उन्होंने अपने नाम से एक ऑनलाइन अकेडमी की भी शुरूआत की। सिंगर इसके जरिए देश और दुनियाभर के बच्चों को संगीत की शिक्षा देते हैं। तमिल फिल्म 'कांदोकंदनीं-कांदोकंदनीं' के लिए शंकर को पहला नेशनल अवॉर्ड मशहूर सिंगर ए.आर रहमान के साथ मिला था। वहीं, उन्होंने तीन बार बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी जीता है साथ ही उन्हें एक बार बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। शंकर महादेवन अपने बेहतरीन गानों और सुरीली आवाज की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
पिता की तरह बेटे भी हैं सुरीली आवाज के धनी
शंकर महादेवन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने संगीता शंकर महादेवन से शादी की है।अपने पिता की तरह ही उनके बेटे सिद्धार्थ महादेवन भी एक सिंगर हैं। सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' गाने “ज़िंदा” के साथ शुरु की थी। उनके सबसे छोटे बेटे शिवम महादेवन भी एक गायक हैं।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में पुलिसवाली का किरदार निभाएंगी राखी सावंत, भाई राकेश ने किया खुलासा