गायक और संगीतकार शंकर महादेवन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले शंकर ने शुक्रवार की शाम ईशा फाउंडेशन में भव्य महाशिवरात्रि समारोह के दौरान प्रस्तुति दी। इस दौरान बॉलीवुड गाने पर परफॉर्म करने को लेकर लोगों के एक वर्ग से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन ने महाशिवरात्रि पर फिल्मी गानों पर दी परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस इवेंट से जुड़ीं कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां एक ओर शंकर के फैंस उनकी परफॉर्मेंस की सराहना कर रहे हैं। वहीं,कुछ लोगों को महाशिवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड गाने पर प्रस्तुति देना पसंद नहीं आया। 12 घंटे के इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में भक्त सोशल मीडिया पर उत्सव की लाइव स्ट्रीमिंग में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी शामिल हुईं।
#shankarmahadevan singing #RockOn at #MahaShivaratri event @ishafoundation @SadhguruJV 😂😂 What is happening? pic.twitter.com/MgCGDjYCqv MahaShivRatri 2024 Livestream with Sadhguru @ Isha Yoga Center | 8 Mar, 6 PM#Mahashivratri https://t.co/kMsCvrvD0t
शंकर महादेवन के हिंदी फिल्मी गानों पर परफॉर्मेंस के वीडियो सामने आने के तुरंत बाद नेटिजन्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी और सद्गुरु से उन्हें ऐसे किसी भी कार्यक्रम के लिए दोबारा आमंत्रित न करने के लिए कहा।
Shame on Shankar Mahadevan for singing Bollywood songs on the auspicious day. Wonder why he was called when they didn't prepare anything for Mahashivratri.
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "प्रिय शंकर महादेवन ईशा फाउंडेशन कोई फिल्म फेयर का मंच नहीं है जब आप तथाकथित बॉलीवुड गाने पेश कर रहे हैं। सदगुरु कृपया उन्हें फिर से ईशा महाशिवरात्री के लिए आमंत्रित न करें।" एक अन्य ने लिखा, "कृपया शंकर महादेवन को दोबारा कभी न बुलाएं। उन्होंने दिखाया है वे इस मंच और रात को डिजर्व नहीं करते हैं।"
वहीं, महाशिवरात्रि उत्सव में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर शंकर महादेवन ने कहा था कि उनसे उनके हिट बॉलीवुड गीतों पर परफॉर्म करने के लिए फैंस ने अनुरोध किया है। गायक ने कहा, "यह एक आशीर्वाद है और मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।" उन्होंने आगे कहा था कि वे भाग मिल्खा से जिंदा, रॉक ऑन, कोई कहे कहता रहे, मस्त मगन, मितवा, ब्रेथलेस और निश्चित रूप से बहुत सारे शिव गीत पर परफॉर्म करेंगे।
Kalki 2898 AD: महाशिवरात्रि पर 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर जारी, प्रभास के किरदार के नाम का भी हुआ खुलासा