सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट ने थप्पड़ वाले सीन के लिए 20 बार किया था रीटेक, अभिनेत्री को हो रही थी ये परेशानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Feb 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
Shantanu Maheshwari revealed Alia Bhatt did 20 retakes for the slap scene in Gangubai Kathiawadi film
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। दर्शक आलिया की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म ने पहले ही दिन अच्छा-खासा कलेक्शन किया। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई’ का किरदार निभाया है और उनके साथ फिल्म में शांतनु माहेश्वरी भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और शांतनु की केमिस्ट्री देखने को मिली है। फिल्म में दोनों का एक गाना ‘मेरी जान’ भी है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं।


 
फिल्म में एक सीन है, जिसमें आलिया शांतनु को थप्पड़ मारती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इस सीन के लिए शांतनु ने आलिया से 20 बार थप्पड़ खाए थे। इस बात की जानकारी खुद शांतनु माहेश्वरी ने अपने एक इंटरव्यू में दी है। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि आलिया के लिए ये सीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था।   

Trending Videos
Shantanu Maheshwari revealed Alia Bhatt did 20 retakes for the slap scene in Gangubai Kathiawadi film
गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेता फ़ीस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शांतनु माहेश्वरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इस दौरान शांतनु ने फिल्म में दिखाए गए थप्पड़ वाले सीन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘एक सीन को शूट करने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है कि एक एक्टर के तौर पर अपने सह कलाकारों और निर्देशक के साथ एक ही स्तर पर होना और इस चीज की तसल्ली हमें हो गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shantanu Maheshwari revealed Alia Bhatt did 20 retakes for the slap scene in Gangubai Kathiawadi film
शांतनु माहेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अभिनेता ने कहा, ‘हम जानते थे कि हमें क्या करना है। सीन की तैयारी के दौरान धीरे-धीरे कंफर्टेबल हो जाते हैं और उन चीजों को छोड़ देते हैं जो आपको रोक रही हैं। एक थप्पड़ भी पूरी तरह एक्टिंग का ही हिस्सा होता है, आप उस पल और उस किरदार में होते हैं, और चीजों को पर्सनली नहीं लेते हैं।'

Shantanu Maheshwari revealed Alia Bhatt did 20 retakes for the slap scene in Gangubai Kathiawadi film
शांतनु माहेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

शांतनु माहेश्वरी ने ये भी कहा, ‘फिल्म के सीन में आलिया भट्ट ने मुझे जोर से थप्पड़ नहीं मारा था। उनके लिए भी ये सीन करना मुश्किल हो रहा था। हमने करीब 20 टेक किए थे। वह बहुत ही स्वीट हैं और मैंने तब उनसे कहा था कि परेशान नहीं हों। इसके बाद वह भी धीरे-धीरे रिलैक्स हो गईं।'

विज्ञापन
Shantanu Maheshwari revealed Alia Bhatt did 20 retakes for the slap scene in Gangubai Kathiawadi film
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है। आलिया के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed