90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शांति प्रिया ने कुछ समय पहले कहा था कि अक्षय कुमार ने 'इक्के पे इक्का' की शूटिंग के दौरान उनकी त्वचा के रंग के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने फिल्म की टीम के सामने उनके 'काले घुटनों' का मजाक उड़ाया और उनके आसपास मौजूद सभी लोग हंसे। शांति ने अब इस घटना के बारे में गहराई से बताया है और कहा है कि इस घटना के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं।
Shanti Priya: अक्षय की अपमानजनक टिप्पणी के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं शांति, बोलीं- उन्होंने माफी नहीं मांगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा कि जब वह डिप्रेशन में चली गई थीं, तब उनकी मां ने मदद की। उन्होंने कहा कि उन दिनों अभिनेत्रियां बेज रंग के मोजे पहनती थीं। घटना के बाद उन्होंने अपना रंग छुपाने के लिए डबल स्टॉकिंग्स पहनना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उस समय मेरी उम्र 22-23 रही होगी। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मेरी मां हमारे लिए एक मजबूत स्तंभ थीं, क्योंकि हम पहले ही अपनी इंडस्ट्री में इन चीजों का सामना कर चुके हैं, चाहे वह साउथ की इंडस्ट्री हो या हिंदी की। मेरी बहन भानुप्रिया को भी इसका काफी सामना करना पड़ा। दीदी हिंदी फिल्में करती थीं। हिंदी उद्योग में कुछ पत्रिकाएं थीं, जहां उन्होंने दीदी के बारे में लिखा था। जब उन्हें पिंपल्स होते थे, पत्रिकाओं में लिखा जाता था कि उन्हें जितने भी पिंपल्स होते हैं, वह एक फिल्म के लिए उतनी ही रकम लेती हैं। जैसा था हम अपने रंगों के कारण बहुत कुछ झेल चुके हैं। अब भी मेरे बेटे इससे गुजरते हैं।
Janhvi Kapoor: चैलेंजिंग किरदार अदा करना चाहती हैं जान्हवी कपूर, कॉमेडी फिल्मों में भी दिखाई दिलचस्पी
अभिनेत्री ने इस बारे में बात की कि अक्षय की टिप्पणी के बाद क्या उन्होंने अभिनेता से बात की थी। अभिनेत्री में कहा कि मैं उनसे उतनी सहजता से बात नहीं कर पा रही थी और मुझे लगता है कि यह सेट पर मेरा दूसरा आखिरी दिन था। यह क्लाइमेक्स सीन था और पिक्चर खत्म हो गई थी। टिप्पणी करने के बाद शांति को याद आया, जब अक्षय ने टिप्पणी की तो क्रू उनके साथ हंसा था। हालांकि, अहिनेत्री की प्रतिक्रिया देखने के बाद टीम को एहसास हुआ कि शांति ने इसे मजाक की तरह नहीं लिया।
Ameesha Patel: 'मैं हर जगह नहीं हो सकती', तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकराने पर अब अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री ने बताया कि अक्षय ने उनसे माफी नहीं मांगी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मजाक कर रहे थे। शांति ने कहा, "उन्होंने माफी नहीं मांगी, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं सिर्फ मजाक कर रहा था, चलो यार, गंभीरता से मत लो। मैं बस मजाक मस्ती कर रहा था। मैंने कहा कि हां, ठीक है, लेकिन उन्होंने आकर मुझसे बात की। उन्होंने इस तरह माफी नहीं मांगी कि अगर मैंने आपको किसी भी तरह से ठेस पहुंचाई है तो मुझे बहुत खेद है, लेकिन उन्होंने इतना ही कहा कि मैं सिर्फ मजाक कर रहा था। बस इतना ही कहा और चले गए।
Banita- Sandhu: एपी ढिल्लों और बनिता संधू ने रिलेशनशिप किया कंफर्म, फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात
शांति ने 1994 के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया। उसके बाद वह कुछ शो में दिखाई दीं, लेकिन कैमरों से दूर रहना चुना। हालांकि, 2014 में अभिनेत्री ने अपनी वापसी करने का फैसला किया और सबसे पहले जिन लोगों को उन्होंने फोन किया उनमें से एक अक्षय थे। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह उनसे उनकी फिल्म हॉलिडे के सेट पर मिली थीं और घंटों बात की थी। उस समय उन्हें इस घटना के लिए अक्षय से कोई शिकायत नहीं थी। हालांकि, इसके बाद अभिनेत्री ने बताया था कि अक्षय ने उन्हें काम दिलाने का वादा किया था, लेकिन बाद में फोन करने पर अभिनेता से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ।
Bollywood Stars: संघर्ष के दिनों में इन सितारों की पत्नी ने संभाली घर की कमान, दिया आर्थिक संबल