फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: इस सुपरहिट फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए अमिताभ बच्चन ने लिए थे पूरे दो घंटे

Mon, 17 May 2021 09:06 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 17 May 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
sharaabi Amitabh Bachchan took two hours to shoot a scene of this superhit film
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अपनी जबरदस्त फिल्मों और डायलॉग से अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाने के साथ ही लोगों के दिलों में भी खूब जगह बनाई है। बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में एक्टर नहीं बल्कि इंजीनियर बनना चाहते थे। अमिताभ की गिनती आज बॉलीवुड के सफल और दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उनके जन्म के बाद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि अमिताभ एक नाम बन जाएगा। लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे छुपा हुआ है ढेर सारा संघर्ष। अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जितना संघर्ष किया। उससे कहीं ज्यादा संघर्ष उन्होंने फिल्मों में एंट्री के बाद किया है। लेकिन कहते हैं समय परवर्तित जरूर होता है। ऐसा ही हुआ अमिताभ के साथ भी। जंजीर फिल्म में काम करने के बाद अमिताभ की किस्मत एक दम से पलट गई। अमिताभ के जीवन में आया कामयाबी का दौर। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही गई।

sharaabi Amitabh Bachchan took two hours to shoot a scene of this superhit film
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

उनके जीवन में कई ऐसे किस्से भी हुए जो उनके लिए भुलाना मुश्किल है। 'भाई, मूंछे हों तो नत्थू लाल जैसी' ये डॉयलॉग सुनकर शराबी फिल्म का दृश्य दिमाग में चलने लगाता है। ये वही फिल्म है जिसके एक सीन को करने के लिए अमिताभ बच्चन ने कुल 45 रीटेक दिए थे।

sharaabi Amitabh Bachchan took two hours to shoot a scene of this superhit film
फिल्म शराबी का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने ऑनस्क्रीन पिता यानी प्राण के साथ अपने घर पर हो रही पार्टी में आए मेहमानों से मिलते हैं। इस सीन में उन्हें एक आदमी से मिलना होता है, जिसका नाम दारूवाला है। अमिताभ उनके गले लगते हैं और बहुत खुश हो जाते हैं। इसी सीन को करने के लिए अमिताभ ने कुल दो घंटे लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sharaabi Amitabh Bachchan took two hours to shoot a scene of this superhit film
फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इस सीन को किया जा रहा था तो अमिताभ बच्चन और उनके सामने खड़े उस मेहमान यानी दारूवाला की आवाजों में बार-बार अंतर आ रहा था। चूंकी मेहमान बने कैरेक्टर की आवाज काफी धीमी थी जिसके लिए माइक का साउंड हाई किया गया था लेकिन अमिताभ को उनसे काफी एक्साइटेंड होकर मिलना था जिसकी वजह से उनका आवाज माइक पर फट जा रही थी। यही कारण था कि इस सीन को करने में कुल दो घंटे लगे थे।

विज्ञापन
sharaabi Amitabh Bachchan took two hours to shoot a scene of this superhit film
फिल्म-शराबी - फोटो : Social Media

बता दें कि फिल्म शराबी अमिताभ के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ जया प्रदा ने स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म के गाने भी सभी को बहुत पसंद आए थे। फिल्म का गाना 'दे दे प्यार दे' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को भी किशोर कुमार ने गाया था और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed