फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Kelkar: 'फीस से ज्यादा करता हूं काम...' , इस सुपरस्टार की सलाह के बाद बदला शरद केलकर का नजरिया

Sat, 29 Apr 2023 09:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 29 Apr 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
Sharad Kelkar: Adipurush dubbing artist opens about advice he got from ShahRukh Khan work more than paid for
शाहरुख खान, शरद केलकर - फोटो : insta

शरद केलकर पिछले दो दशकों से इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल का दम दिखा रहे हैं। एक्टिंग से लेकर डबिंग तक में शरद केलकर ने अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है। अभिनेता ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में उल्लेखनीय काम किया है। जहां अभिनेता ने हाल ही में साउथ फिल्म 'दशहरा' में सुपरस्टार नानी को आवाज देकर धमाल मचाया है, वहीं वह जल्द ही 'आदिपुरुष' में भगवान राम की आवाज बनकर सिनेमा के पर्दे पर राम नाम की हुंकार भरते दिखाई देंगे। लेकिन इस बीच हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में  खुलासा किया कि कैसे शाहरुख खान से सलाह लेने के बाद एक कलाकार या अभिनेता के रूप में काम करने के प्रति उनका नजरिया बदल गया।

Sharad Kelkar: Adipurush dubbing artist opens about advice he got from ShahRukh Khan work more than paid for
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक साक्षात्कार में शरद केलकर ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ हुई अपनी एक मुलाकात को याद किया। इस मुलाकात के समय शाहरुख खान ने अभिनेता को एक ऐसी सलाह दी थी, जिसने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला था। शरद ने याद करते हुए बताया कि यह घटना लगभग 15 साल पहले एक विदेशी शो के दौरान हुई थी। वह बोले, 'सिंगापुर था या लंदन, मुझे याद नहीं है। मैं तीन दिन के कार्निवाल में हिस्सा लेने गया था, जहां आपको दो स्लॉट मिलते हैं और आपको दर्शकों के साथ बातचीत करनी होती है। शाहरुख सर के बाद मुझे स्टेज पर जाना था। शेड्यूल के मुताबिक, मुझे 11 बजे तक काम खत्म करना था इसलिए मैंने अपनी पत्नी से कहा कि उसके बाद हम शॉपिंग के लिए निकल जाएंगे।'

Sharad Kelkar: Adipurush dubbing artist opens about advice he got from ShahRukh Khan work more than paid for
शाहरुख खान - फोटो : social media
शरद केलकर ने आगे कहा कि, 'जब शाहरुख खान स्टेज पर चढ़े, तो वह शेड्यूल के हिसाब से नहीं चले और उन्होंने स्टेज पर लंबा समय बिताया। मैं अपनी घड़ी की ओर देखते रहा क्योंकि मैंने अपनी पत्नी से वादा किया था कि मैं उनके साथ रहूंगा और जब तक शाहरुख स्टेज से नीचे आए, तब तक 11 बज चुके थे। मैंने उनसे कहा स्टेज पर आपको आधा घंटा रहना था, लेकिन आप वहां डेढ़ घंटा रहे। इसके जवाब में शाहरुख खान ने मुझ से कहा कि मुझे जितनी फीस दी जाती है, मैं उससे ज्यादा काम करता हूं।' शरद के मुताबिक शाहरुख खान की इस स्टेटमेंट ने उन्हें कई मायनों में बदल दिया था।
Sudhir Mishra: 'कश्मीर फाइल्स की शिकायत क्यों करते हैं उदारवादी' सुधीर मिश्रा ने कसा तंज, विवेक ने किया रिएक्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Kelkar: Adipurush dubbing artist opens about advice he got from ShahRukh Khan work more than paid for
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम

शरद ने यह कहानी तब साझा की जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी टेलीविजन अभिनेता होने के कारण बॉलीवुड में भेदभाव महसूस किया। अभिनेता बोले, 'शाहरुख को मुझे यह बताने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी। वह शायद जानते भी नहीं होंगे कि मैं कौन हूं या मैं एक टीवी कलाकार था। लेकिन उन्होंने इस बात का भी सम्मान किया कि मैं एक अभिनेता हूं और अगर मैं यहां हूं, तो मैंने जरूर कुछ किया होगा।' शरद ने यह कहते हुए अपनी बातों को खत्म किया कि उनका मानना है कि उन्हें हमेशा 'वह स्थान और सम्मान मिला' चाहे उन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में कहीं भी काम किया हो।

विज्ञापन
Sharad Kelkar: Adipurush dubbing artist opens about advice he got from ShahRukh Khan work more than paid for
शरद केलकर - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि शाहरुख खान ने भी टीवी सीरियल 'फौजी' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ही उन्होंने फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा था। शरद केलकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'आदिपुरुष' में प्रभास के किरदार भगवान राम को अपनी आवाज देते नजर आएंगे।   
Kantara 2: 'कांतारा 2' की शूटिंग से पहले भूत कोला फेस्टिवल में शामिल हुए ऋषभ शेट्टी, लिया दैवीय आर्शीवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed