फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shark Tank India 2: अशनीर ग्रोवर की जगह हुई इस नए शार्क की शो में एंट्री, शुरू हो गई दूसरे सीजन की तैयारी

Tue, 01 Nov 2022 04:31 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 01 Nov 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Shark Tank India 2: Ashneer Grover replaced by new shark amit jain, preparations for the second season started
शार्क टैंक इंडिया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नए कारोबारियों को अपने नए विचारों को उड़ान देने में मदद करने वाला शोर ‘शार्क टैंक इंडिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौटने को तैयार है। शार्क टैंक इंडिया एक बार फिर बिजनेस की चाह रखने वाले लोगों को अपने उद्यमिता के सपनों को पूरा करने का मौका देने जा रहा है। इस शो में अनुभवी निवेशकों और कारोबार विशेषज्ञों के सामने इन नए उद्यमियों को अपने विचार पेश करने के लिए बेहद रोचक मौका मिलता है। पिछले सीजन के चर्चित शार्क अशनीर ग्रोवर की शो से छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह एक नए उद्योगपति का नाम फाइनल हो चुका है।

Shark Tank India 2: Ashneer Grover replaced by new shark amit jain, preparations for the second season started
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीजन में 'भारत पे' के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर ने खूब टीआरपी बटोरी थी। ये अलग बात है कि शो के दरम्यान ही वह अपनी कंपनी में होने वाली हलचलों को लेकर खुद सुर्खियों में आ गए। इस बार उनकी इस शो से छुट्टी हो गई है। शो के दूसरे सीजन में भी जो शार्क मौजूद रहेंगे, उनमें शामिल हैं, शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ एवं को-फाउंडर, विनीता सिंह, लेंसकार्ट के फाउंडर एवं सीईओ पीयूष बंसल, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर, शादी डॉट कॉम - पीपल ग्रुप के फाउंडर व सीईओ अनुपम मित्तल, बोट के को-फाउंडर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अमन गुप्ता।

India Lockdown: 'बबली बाउंसर' के बाद मधुर भंडारकर लेकर आ रहे हैं 'इंडिया लॉकडाउन', इस ओटीटी पर होगी रिलीज

Shark Tank India 2: Ashneer Grover replaced by new shark amit jain, preparations for the second season started
‘शार्क टैंक इंडिया 1 के शार्क केबीसी के मंच पर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘शार्क टैंक इंडिया’ के दूसरे सीजन में जिन नए शार्क की एंट्री हुई है वह हैं कार देखो ग्रुप के सीईओ और सह संस्थापक अमित जैन। इस शो को स्टैंड अप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्ट करेंगे। ये शो विदेश में अब तक 12 सीजन तक पहुंच चुका है और इसमें तथाकथित उभरते कारोबारी अपने कारोबार के लिए निवेश की तलाश करने पहुंचते हैं। उभरती कंपनियां (स्टार्टअप) में निवेश करने वाले इन कारोबारियों को शो में ‘शार्क’ का नाम दिया जाता है और ये लोग तय करते हैं कि शो में आए कारोबारी के धंधे में उन्हें निवेश करना है कि नहीं।

Saath Hum Rahein: डीएसपी बोले, ‘भीड़ में खो जाता है संगीत!’, गिनती के वाद्ययंत्रों से बना दिलचस्प गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Shark Tank India 2: Ashneer Grover replaced by new shark amit jain, preparations for the second season started
शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ को पहली बार साल 2009 में मार्क बरनेट ने क्रिएट किया था। शो की पिच लाइन बहुत साधारण थी। अलग अलग कारोबार में निवेश करने वाले निवेशक शो में जजों की भूमिका में होते हैं और उनके सामने उभरते कारोबारियों को अपने बिजनेस का आइडिया पिच करना होता है। इन जजों में से कुछ को शो में आने के लिए पैसे मिलने की बात भी सामने आ चुकी है। अमेरिका में बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ के अब तक 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। इस शो को सबसे पहले एबीसी ने रिलीज किया था।

Shaktimaan: खत्म हुआ इंतजार! सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे गंगाधर का किरदार, जल्द शुरू होगी शक्तिमान की शूटिंग?

विज्ञापन
Shark Tank India 2: Ashneer Grover replaced by new shark amit jain, preparations for the second season started
शार्क टैंक सीजन 1 - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ को निर्माण भी इसके सृजनकर्ता मार्क बरनेट ने ही अपनी कंपनी के बैनर पर शुरू किया था। फिर इसे वन थ्री मीडिया ने बनाया। वहां से ये यूनाइटेड आर्टिस्ट्स मीडिया ग्रुप के पास पहुंचा। इसकी शोहरत में चार चांद तब लगे जब इस शो पर एमजीएम टेलीविजन की नजर पड़ी। सोनी पिक्चर्स टेलीविज़न इसके निर्माण में पिछले साल जुड़ा। साल 2014 से 2017 तक इसने प्राइम टाइम एम्मी पुरस्कार भी जीते, फिर जिस कैटेगरी में ये पुरस्कार दिए जा रहे थे, उस कैटेगरी को ही बंद कर दिया गया।

AP Dhillon: हादसे का शिकार हुए सिंगर एपी ढिल्लन! फैंस मांग रहे सलामती की दुआएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed