फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गलतफहमी के कारण 'गोलमाल' सीरीज से निकाले गए थे शरमन जोशी, अभिनेता ने की थी बहुत रिक्वेस्ट

Sun, 28 Apr 2019 01:26 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 28 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
sharman joshi was expelled from golamaal series celebrating his 40th birthday on 28 april
sharman joshi

बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1979 को मुंबई में हुआ था। वह एक गुजराती परिवार से हैं। शरमन ने मराठी और गुजराती थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। साल 1999 में आर्ट फिल्म गॉडमदर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में साल 2001 में आई फिल्म स्टाइल से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी। फिल्म हिट साबित हुई थी और शरमन के अभिनय को खूब सराहा गया था। इसके बाद फिल्म गोलमाल (2007) में उनके अभिनय का डंका पूरे बॉलीवुड में बजा था, लेकिन गोलमाल की बाकी की सीरीज से उन्हें निकाल दिया गया था..आइए जानते हैं क्या थी इसकी वजह..

sharman joshi was expelled from golamaal series celebrating his 40th birthday on 28 april
golmaal again

बता दें कि रोहित शेट्टी की 'गोलमाल सीरीज' के सभी पार्ट ने ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी खबर सामने थी। सभी जानते हैं कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'गोलमाल-फन अनलिमटेड' में शरमन जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद फिल्म के बाकी के पार्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर को लिया गया था।

sharman joshi was expelled from golamaal series celebrating his 40th birthday on 28 april
गोलमाल अगेन

फिल्म के पहले पार्ट के बाद शरमन किसी भी पार्ट में नजर नहीं आए थे। उनकी जगह फिल्म में श्रेयस तलपड़े को लिया गया था । फिल्म ने भी अच्छी खासी कमाई की थी। शरमन ने अपनी फिल्म 'काशी' (2018) के प्रमोशन के दौरान 'गोलमाल' से बाहर निकाले जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sharman joshi was expelled from golamaal series celebrating his 40th birthday on 28 april
sharman

उस समय खबर आई थी कि शरमन ने अपनी फीस बढ़ा दी थी इसलिए उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया था। इस पर शरमन ने कहा, 'फीस को बढ़ाने की बात मेरे मैनेजर और प्रोड्यूसर के बीच हुई थी, उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई, मेरा मैनेजर नेगोशिएट कर रहा था, मुझे लगता है कि कुछ इगो प्रॉब्लम हुई थी और फिर आखिर में मुझे ये फिल्म नहीं मिली।'

विज्ञापन
sharman joshi was expelled from golamaal series celebrating his 40th birthday on 28 april
sharman

'इससे पहले मैंने प्रोड्यूसर्स के पास जाकर विनती की कि मुझे इस फिल्म से ना निकाला जाए क्योंकि मैं इसे करना चाहता हूं, मैंने उन्हें काफी सफाई भी दी कि मेरा मैनेजर अपना काम कर रहा था, वह अपने हिसाब से नेगोशिएट कर रहा था, इसकी वजह से मुझे इस प्रोजेक्ट से बाहर नहीं करना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि तब तक काफी देरी हो चुकी थी, मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed