76 साल की शर्मिला टैगोर अपनी बहू करीना कपूर खान को बहुत प्यार करती हैं। उन्हें करीना से बेहद लगाव है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में दी है। जिसमें शर्मिला टैगोर का कहना है कि वो करीना कपूर खान को बहू के रूप में पाकर बेहद खुश हैं। इस इंटरव्यू में शर्मिला ने करीना की जमकर तारीफ की और उन्हें बेहद सौम्य और धैर्यवान बताया है।
रिश्ता: करीना से बहुत प्यार करती हैं 76 साल की शर्मिला टैगोर, बोलीं- खुश हूं कि वो मेरी बहू है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'करीना को बहु बनाकर खुश हूं'
शर्मिला टैगोर का कहना है कि करीना को बहू बनाकर वो खुश हैं। उनकी और करीना के बीच की बॉन्डिंग बेहद खास है। करीना और अपने रिश्ते के बारे में बातचीत करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा कि उन्हें करीना कपूर खान से बेहद लगाव है। शर्मिला ने कहा, करीना बहुत शांत हैं और उनमें बहुत ठहराव है।
शर्मिला टैगोर ने कहा, 'मुझे करीना बहुत पसंद है। उनमें बेहद धैर्य है। उनकी मौजूदगी मुझे सुकून देती है। वो कभी भी अपनी तुलना किसी से नहीं करती हैं। खुद ही अपना काम करती हैं। मैं बहुत खुश हूं कि वो मेरी बहू हैं।'
शर्मिला ने कहा, वो मुझसे कहती हैं कि मैं आपकी बेटी जैसी हूं। मैं कहती हूं हां आप हैं। शर्मिला ने बताया कि करीना का व्यवहार अपने हेयरड्रेसर और डिजाइनर्स के साथ बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा, अगर मुझे जल्दी में जाना होता है तो मैं अपने हेयरड्रेसर पर झपट पड़ती हूं कि जल्दी करो, लेकिन करीना कभी ऐसा नहीं करती है। उनका व्यवहार बेहद सौम्य है। कपूर खान ने भी अपने एक इंटरव्यू में सास शर्मिला टैगोर की जमकर तारीफ की थी। उनका कहना था, मुझे गर्व महसूस होता है कि मैं ऐसी लेजेंड्री एक्ट्रेस की बहू हूं।
करीना का कहना था कि उनकी सास बेहद कमाल की हैं। मैं किस्तमवाली हूं कि उन्हें गहराई तक जान सकी हूं। वो बेहद शालीन, प्यारी और केयरिंग हैं। वो अपनी बहू और नाती- पोतों के लिए हमेशा मौजूद होती हैं।