फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने का मामला: CISF जवान को सजा नहीं बल्कि मिला इनाम, झूठी खबर की जा रही वायरल

Wed, 25 Aug 2021 11:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Aug 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Cisf Officer Who Stopped Salman Khan At Airpot Gets Rewarded For His Service Says CISF officials
सलमान खान - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

20 अगस्त को सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती ने सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए रोका था। सलमान खान का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में लोगों ने सीआईएसएफ जवान को हीरो बताया था साथ ही अपनी ड्यूटी निभाने के लिए उनकी तारीफ भी की थी। इसके बाद ये जानकारी सामने आई कि सलमान को रोकने वाले अधिकारी का फोन जब्त कर लिया गया है ताकि वह मीडिया से बात न कर सकें। हालांकि ये सभी बातें निराधार साबित हो गई हैं।



CISF के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया गया है। ट्वीट के अनुसार, 'इस ट्वीट में दी गई जानकारी गलत और निराधार है। सही बात यह है कि संबंधित अधिकारी को अपने कर्तव्य को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।'

Cisf Officer Who Stopped Salman Khan At Airpot Gets Rewarded For His Service Says CISF officials
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दरअसल एक यूजर ने सीआईएसएफ के ऑफिशियल हैंडल को टैग करते हुए सवाल पूछा था जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए सभी बातों का खंडन कर दिया है। लोगों ने इस ट्वीट के बाद सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती की दोबारा तारीफ करनी शुरू कर दी है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- CISF ऑफिसर को उनकी बहादुरी के लिए सलाम। 

Cisf Officer Who Stopped Salman Khan At Airpot Gets Rewarded For His Service Says CISF officials
एयरपोर्ट पर सलमान खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इससे पहले खबर आई थी कि मीडिया से बातचीत करने के चलते सोमनाथ मोहंती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उनका मोबाइल फोन यह सुनिश्चित करने के लिए जब्त किया गया है कि वह घटना के बारे में मीडिया से अब कोई बात न कर पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cisf Officer Who Stopped Salman Khan At Airpot Gets Rewarded For His Service Says CISF officials
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान एयरपोर्ट पर एंट्री के लिए आगे बढ़ते हैं तभी CISF का एक जवान सलमान को रोक लेता है। सोशल मीडिया पर सलमान को रोकने वाले जवान की लोगों ने जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि कोई भी हो, एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक से सभी को गुजरना चाहिए। सलमान खान उस वक्त टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो रहे थे।

विज्ञापन
Cisf Officer Who Stopped Salman Khan At Airpot Gets Rewarded For His Service Says CISF officials
टाइगर 3 में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते हफ्ते फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए मुंबई से रवाना होते समय सलमान खान और कैटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। फिल्म मे विलेन का किरदार निभा रहे इमरान हाशमी इस शेड्यूल में शामिल नहीं हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ’टाइगर 3’ की शूटिंग 8 मार्च से मुंबई में शुरू हुई थी। फिल्म का विदेश शेड्यूल पहले जून महीने में ही विदेश में प्रस्तावित था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते ये शूट टल गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed