फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: ड्रामा, मस्ती, सस्पेंस और आस्था से भरा होगा ये हफ्ता, देखें आने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

Wed, 25 Aug 2021 11:32 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 25 Aug 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
This week on ott these upcoming films and web series releasing on netflix voot zee5 are ready to entertain see complete list
द एम्पायर, द इंटरव्यू, कैंडी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन के लिए जमाना बदल गया है। पहले जहां थिएटर जाकर ही दर्शकों को आनंद आता तो वहीं अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। सबसे खास बात ये है कि इन वेब सीरीज और फिल्मों को दर्शक जब चाहे तब देख सकते हैं। देश में कोरोना की स्थिति के कारण बंद हुए थिएटर्स के बाद ओटीटी दर्शकों के बीच और भी ज्यादा मशहूर हो गया। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ना सिर्फ नई से लेकर पुरानी फिल्में देखने को मिल जाती हैं बल्कि बहुत सी धमाकेदार वेब सीरीज से भी दर्शकों का मनोरंजन हो जाता है। अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ये फिल्में और सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको कौन कौन सी फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी।



पोस्ट मार्टम

फिल्म की कहानी लाइव हेलेंजन नाम की महिला पर आधारित है जिसे मृत घोषित कर दिया जाता है लेकिन फोरेंसिक टेबल पर वो उठ जाती है। लाइव को अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी और भूख महसूस होती है। अब उसे ये देखना होगा कि अपने खतरनाक स्वभाव से वो अपने ही परिवार को कैसे बचाकर रखती हैं। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।

This week on ott these upcoming films and web series releasing on netflix voot zee5 are ready to entertain see complete list
कैंडी - फोटो : सोशल मीडिया

कैंडी

थ्रिलर और रहस्यों से भरी इस फिल्म की कहानी ड्रग्स, हत्या और महत्वकांक्षाओं के ईर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि इन सबके पीछे किसी इंसान का काम या है किसी शैतान का, ये कोई नहीं बता सकता। फिल्म में ऋचा चड्डा और रोनित रॉय ने मुख्य किरदार निभाया है। ये फिल्म 25 अगस्त को वूट पर रिलीज होगी।

This week on ott these upcoming films and web series releasing on netflix voot zee5 are ready to entertain see complete list
सबका साई - फोटो : MX player

सबका साई

अगर आप पौराणिक कथाओं या भक्ति से जुड़ा कुछ देखने का मन बना रहे हैं तो एमएक्स प्लेयर पर आपको सबका साई देखने को मिलेगा। इस सीरीज को लेकर हाल ही में काफी विवाद भी हुआ है। राज अर्जुन और आकाश सिन्हा द्वारा अभिनीत इस सीरीज में साई बाबा की कई अनोखी कहानियां देखने को मिलेगी। ये सीरीज 26 अगस्त को एमक्स प्लेयर पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This week on ott these upcoming films and web series releasing on netflix voot zee5 are ready to entertain see complete list
द इंटरव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

द इंटरव्यू- नाइट ऑफ 26/11

जैकी श्रॉफ, अंजुम नायर और आसिफ बसरा जैसी स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म में एक मीडिया हाउस के अनुभवी संवाददाता की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पत्रकार अपनी गंभीर पत्रकारिता को छोड़ते हुए एक सेंशनल पत्रकार बन जाता है जब उसे एक अभिनेत्री का इंटरव्यू लेना होता है। वो जैसे जैसे इंटरव्यू में आगे बढ़ता जाता है कई राज खुलते जाते हैं। ये फिल्म बुक माई शो पर 27 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन
This week on ott these upcoming films and web series releasing on netflix voot zee5 are ready to entertain see complete list
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इंजीनियरिंग गर्ल्स( सीजन 2)

इंजीनियरिंग गर्ल्स की मस्ती पहले सीजन में दर्शकों को खूब पसंद आई थी वहीं अब इस सीरीज का दूसरा सीजन 27 अगस्त को जी5 पर रिलीज होने जा रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई, हॉस्टल की मस्ती, दोस्ती की नोंक-झोंक और प्यार के पल जैसे तमाम दिलचस्प पहलू इस बार सीजन 2 में देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed