फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैट शो में करीना ने सास शर्मिला टैगोर से पूछा बहू और बेटी में अंतर, अभिनेत्री ने दिया बेबाक जवाब

Fri, 13 Dec 2019 03:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 13 Dec 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Sharmila Tagore revealed on Kareena Kapoor chat show difference between daughter and daughter in law
Kareena and Sharmila - फोटो : you tube

शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने आठ दिसंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर शर्मिला पूरे परिवार के साथ जयपुर में थीं और वहीं पर बर्थडे का जश्न मनाया। इस बीच शर्मिला का एक बयान चर्चा में बना हुआ है। शर्मिला ने यह बयान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने शो के दौरान दिया। शर्मिला का यह बयान इसलिए भी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इस बयान में शर्मिला ने बताया कि बहू और बेटी में क्या अंतर होता है?

Sharmila Tagore revealed on Kareena Kapoor chat show difference between daughter and daughter in law
Kareena and Sharmila - फोटो : you tube

फिल्मों के अलावा करीना रेडियो शो 'वॉट वूमेन वॉन्ट' भी करती है। इस शो के दूसरे सीजन की शुरुआत में करीना ने बतौर मेहमान अपनी सास और मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर को बुलाया। इस दौरान करीना ने उनसे बहू और बेटी के बीच क्या अंतर होता है ये सवाल पूछा। शर्मिला ने करीना के सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'बेटी के साथ आप बड़े होते हो। आपको पता होता है कि उसे किस बात पर गुस्सा आता है और उससे कैसे निपटना है।' 

Sharmila Tagore revealed on Kareena Kapoor chat show difference between daughter and daughter in law
Sharmila Tagore - फोटो : you tube

शर्मिला ने आगे कहा- 'आप बहू से तब मिलते हैं जब वह एडल्ट हो चुकी होती है। आपको पता नहीं होता है कि उसका स्वभाव कैसा है, तो आपको उसके साथ घुलने मिलने में समय लगता है। बहू आपके घर आती है तो ये आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप उसे सहज महसूस कराएं। साथ ही उनके रिश्तों के बीच ज्यादा न आएं। अगर मैं कहूं मेरे बेटे को यह डिश पसंद है तो इस तरह की शो ऑफ की चीजें बंद कर देनी चाहिए। दोनों के रिश्ते को बेहतर होने का मौका देना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmila Tagore revealed on Kareena Kapoor chat show difference between daughter and daughter in law
sharmila tagore - फोटो : instagram

आपको बता दें, 60-70 के दशक में शर्मिला टैगोर ने एक के बाद एक कई शानदार फिल्में दी थीं। फिल्म 'कश्मीर की कली' ने शर्मिला के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। शर्मिला का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। शर्मिला ने अपने जीवनसाथी के रूप में मशहूर क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे मंसूर अली खान पटौदी को चुना। मंसूर अली खान पटौदी से शर्मिला की पहली मुलाकात उनके कोलकाता स्थित घर पर ही हुई थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

With so many people in one frame it’s impossible to get a shot where everyone’s eyes are open (sorry bhai) or where everyone is looking at the camera - Tim and Inni have eyes only for the cake 🎂 ! Happy Birthday Amman ❤️08.12.19 #sherbagh

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

विज्ञापन
Sharmila Tagore revealed on Kareena Kapoor chat show difference between daughter and daughter in law
sharmila tagore - फोटो : instagram

पटौदी अपने किसी दोस्त के साथ वहां किसी कार्यक्रम में गए थे। शर्मिला जहां नवाब पटौदी को देखते ही फिदा हो गई थीं वहीं नवाब शर्मिला की मुस्कान के कायल थे। दोनों के मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे काफी करीब आ गए थे। शादी के वक्त लोग अटकलें लगा रहे थे कि शर्मिला की फिल्मों में बोल्ड इमेज को पटौदी खानदान स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही दोनों के धर्म अलग थे। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों ने सहमति से शादी कर ली। शर्मिला को मंसूर अली खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था। 

मेकअप आर्टिस्ट के बेटे की शादी में अचानक पहुंचे सलमान खान, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचवाईं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed