फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmila Tagore: 'सिर्फ घर का किराया देने के लिए भी कीं फिल्में' शर्मिला टैगोर ने खोला ऐसा राज कि उड़ गए होश

Wed, 01 Mar 2023 12:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 PM IST
सार

Sharmila Tagore Reveals she worked in films just to pay rent talks about manoj bajpayee gulmohar

विज्ञापन
Sharmila Tagore Reveals she worked in films just to pay rent talks about manoj bajpayee gulmohar
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, जिसकी वजह है उनकी आने वाली फिलम 'गुलमोहर'। अभिनेत्री लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस दौरान वह इंटरव्यू भी दे रही हैं, जिसमें वह अपने अनसुने किस्सों के बारे में बता रही हैं। हाल ही दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया कि अपने करियर के दौरान कई बार उन्होंने फिल्में सिर्फ इसलिए की हैं, ताकि वह अपने घर का किराया भर सकें।

Sharmila Tagore Reveals she worked in films just to pay rent talks about manoj bajpayee gulmohar
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि हम व्यावसायिक तौर पर कई बार फिल्में सिर्फ पैसे के लिए करते हैं तो कई बार इसलिए कि हम अपने घर का किराया भर सकें। कई बार हमारे साथियों को लगता है कि हमें उनकी फिल्मों में होना चाहिए, इसलिए हम उसमें काम करते हैं।

Ayesha-Farhan: चोरी छिपे इश्क लड़ाते थे आयशा टाकिया और फरहान आजमी, निकाह के लिए अभिनेत्री ने कबूला था इस्लाम

Sharmila Tagore Reveals she worked in films just to pay rent talks about manoj bajpayee gulmohar
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम

शर्मिला ने 'गुलमोहर' में अपने किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मैंने कई फिल्में इसलिए की हैं, क्योंकि मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई हैं। इस समय जहां मैं आज हूं, वहां 'गुलमोहर' का किरदार 'कुसुम' मेरे लिए बहुत जरूरी है। एक मां और भाभी क्या होती हैं, यह उस छवि को बताता है।

Deepika-Katrina: दीपिका-कटरीना साथ मिलकर करेंगी जासूसी? बड़े स्तर पर चल रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmila Tagore Reveals she worked in films just to pay rent talks about manoj bajpayee gulmohar
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेत्री ने इस बारे में भी खुलासा किया कि उन्होंने गुलमोहर में काम क्यों किया। उन्होंने कहा कि 'गुलमोहर' में मेरे किरदार के कई रूप हैं, जैसे असल जिंदगी में होते हैं। हमारी पीढ़ी या बुजुर्ग लोग अक्सर युवा पीढ़ी को सुविधाएं देने के चक्कर में अपनी इच्छाओं और सुविधाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। खासतौर पर एक महिला के साथ यह स्वाभाविक रूप से होता है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि अगर आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देते हैं या अपने बारे में सोचते हैं तो यह गलत नहीं है।

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के मंच पर दिखेगा 'नाटू नाटू' का जलवा, राम चरण और Jr. NTR के परफॉर्म करने की उठी मांग

विज्ञापन
Sharmila Tagore Reveals she worked in films just to pay rent talks about manoj bajpayee gulmohar
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम

शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तीन मार्च को रिलीज होगी। इसमें अभिनेत्री ने घर की राजमाता 'कुसुम' का किरदार निभाया है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अभिनेत्री के बेटे का किरदार निभाया है। इसमें अमोल पालेकर, सिमरन बग्गा जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। 'गुलमोहर' बत्रा परिवार की कहानी है, जिसमें परिवार के बीच प्यार के साथ ही ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

Kishore Kumar Biopic: टी सीरीज ने दूर कीं किशोर कुमार की बायोपिक की अड़चनें, घरवालों ने दी अनुराग को हरी झंडी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed