{"_id":"6a69a1e093b4d1ffd50d4fa0","slug":"sharvari-wagh-and-vedang-raina-reunite-after-main-vaapas-aaunga-deal-with-imtiaz-ali-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं वापस आऊंगा' के बाद फिर साथ में काम करने के लिए तैयार शरवरी और वेदांग रैना? इम्तियाज अली से मिलाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मैं वापस आऊंगा' के बाद फिर साथ में काम करने के लिए तैयार शरवरी और वेदांग रैना? इम्तियाज अली से मिलाया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:17 PM IST
सार
Sharvari Wagh And Vedang Raina: शरवरी वाघ और वेदांग रैना एक नए प्रोजेक्ट में एक-साथ नजर आने वाले हैं। वह निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म में काम करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
शरवरी वाघ, वेदांग रैना
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दर्शकों की दिल जीतने के बाद शरवरी वाघ और वेदांग रैना एक बार फिर एक नए प्रोजेक्ट में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो इन कलाकार को निर्देशक इम्तियाज अली की अगली रोमांटिक फिल्म में लीड रोल के लिए साइन किया गया है। इसकी शूटिंग नवंबर में शुरू हो सकती है।
2 of 5
शरवरी वाघ, वेदांग रैना
- फोटो : एक्स
प्री-प्रोडक्शन आखिरी स्टेज में
पिंकविला के अनुसार, लंबे समय तक चली राइटिंग प्रोसेस के बाद बिना नाम वाली फिल्म की पटकथा पूरी हो गई है। इसका मुख्य डेवलपमेंट का काम पूरा हो चुका है। कास्टिंग भी पूरी हो गई है और अब प्रोडक्शन टीम लोकेशन खोजने, शेड्यूल बनाने और दूसरी योजना पर ध्यान देगी। ताकि इस साल के आखिर में शूटिंग शुरू हो सके।
3 of 5
शरवरी वाघ, वेदांग रैना
- फोटो : एक्स
सब कुछ सही चल रहा है
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मेकर्स को भरोसा है कि सब कुछ सही चल रहा है। टीम अब प्री-प्रोडक्शन के आखिरी स्टेज में है और यह पक्का कर रही है कि नवंबर में प्रोडक्शन शुरू होने से पहले सभी क्रिएटिव और टेक्निकल इंतजाम पूरे हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : पीटीआई
लीड जोड़ी की वापसी
इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इम्तियाज अली को लगता है कि शरवरी और वेदांग रैना फिल्म के इमोशनल माहौल के लिए एकदम सही हैं। दोनों एक्टर्स ने हाल के कुछ परफॉर्मेंस से अपनी अच्छी पहचान बनाई है। उनका साथ आना इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबियों में से एक होगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
चर्चा में रही जोड़ी
'मैं वापस आऊंगा' में उनकी जोड़ी चर्चा में रही थी। दूसरी बार उनका साथ आना उन दर्शकों के लिए और भी रोमांचक है, जो उन्हें फिर से साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
'मैं वापस आऊंगा' इसी साल 12 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।