फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस निर्देशक की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं वरुण-भूमि-कियारा, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

Wed, 27 Nov 2019 04:56 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 27 Nov 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Shashank Khaitan has found his next lead actors in Varun Dhawan Bhumi Pednekar and Kiara Advani
भूमि, वरुण और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मा प्रोडक्शन की तीन फिल्मों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां',  'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' और 'धड़क' का निर्देशन कर चुके शशांक खेतान जल्द ही करण जौहर निर्मित एक और फिल्म की कमान संभाल सकते हैं। इस फिल्म की मुख्य किरदार में वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के नजर आने की चर्चा चल रही है। एक सूत्र के अनुसार शशांक कई विकल्पों पर विचार कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने इस तिगड़ी के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया है।

Shashank Khaitan has found his next lead actors in Varun Dhawan Bhumi Pednekar and Kiara Advani
Ananya Panday - फोटो : Instagram

सूत्र के अनुसार, 'कई प्रोजेक्ट्स पर विचार करने के बाद शशांक और करण जौहर ने वरुण, कियारा और भूमि के साथ फिल्म बनाने के फैसला किया है। तीनों कलाकारों को भी स्क्रिप्ट पसंद आई है, उन्होंने बिना देर किए ही इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दिया है। अगर इस प्रोजेक्ट पर मोहर लग जाती है तो वरुण और कियारा 'कलंक' के बाद दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे। वहीं भूमि संग वरुण पहली बार नजर आएंगे। अभी फिल्म की स्क्रीप्ट पर काम चल रहा है जिसके बाद अगले साल मध्य में शूटिंग शुरू हो सकती है।  

Shashank Khaitan has found his next lead actors in Varun Dhawan Bhumi Pednekar and Kiara Advani
shashank khaitan - फोटो : social media

इस बारे में जब निर्देशक शशांक खेतान से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने इस खबर पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इस बारे में एक आधिकारिक घोषणा करेंगे। उससे पहले वह इस खबर की पुष्टि या फिर नकार नहीं सकते हैं।  वहीं वरुण धवन की बात करें तो वह इन दिनों 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashank Khaitan has found his next lead actors in Varun Dhawan Bhumi Pednekar and Kiara Advani
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

गौरतलब है कि वरुण, करण जौहर के काफी चहेते हैं। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही उन्होंने सिनेमा जगत में डेब्यू किया था, वहीं पिछले साल करण जौहर निर्मित फिल्म 'कलंक' में भी नजर आए थे। हालांकि वह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed