मुंबई नहीं गुवाहाटी में होगा 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार का आयोजन
65वां फिल्मफेयर अवार्ड समारोह इस बार गुवाहाटी में, मलाइका की तस्वीर पर राहुल का कमेंट, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक में सोशल मीडिया होता तो बहुत लोग एक्सपोज होते- रवीना टंडन
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि अगर 90 के दशक में सोशल मीडिया पर होता तो कई लोग एक्सपोज होते। रवीना ने कहा कि 90 के दशक में सबसे अच्छी बात ये थी कि सोशल मीडिया नहीं था। उस समय अखबार और मैगजीन में जो भी छप कर आता था लोग उस पर ही यकीन कर लेते थे। किसी के पास अपनी राय रखने का कोई जरिए नहीं था। अगर उस समय सोशल मीडिया होता तो बहुत लोग एक्सपोज होते। रवीना टंडन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
रणवीर के जैसा कुर्ता पहनकर ट्रोल हुईं रानी मुखर्जी
अभिनेता रणवीर कपूर फिल्मों के अलावा अपने अजीब कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। दरअसल रानी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उन्होंने जो सूट पहना है वैसा ही सूट रणवीर सिंह ने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ पर पहना हुआ था। रणवीर की तरह सूट पहनने पर अब रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स ने अर्जुन रामपाल को दी जन्मदिन की बधाई
46 वर्षीय अर्जुन रामपाल कई दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थे। अर्जुन रामपाल के जन्मदिन पर गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने अर्जुन रामपाल की तस्वीर साझा करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- ''तुम्हारे साथ वक्त कोई मायने नहीं रखता, लेकिन फिर भी आज तुम्हारे इस खास दिन को बेहद खास अंदाज में मुस्कुराहट के साथ सेलिब्रेट करना है। हर रोज तुम जो दुनिया के साथ खुशी बांटते हो उसका जश्न बनाना है, जन्मदिन की बधाई श्रीजी।''
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on
मलाइका अरोड़ा ने साझा की तस्वीर तो राहुल खन्ना ने किया ट्रोल
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जिनको काफी पसंद किया जाता है। इस बार उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया साझा की जिसपर अभिनेता राहुल खन्ना ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अपनी तस्वीर साझा कि जिसमें उन्होंने प्लगिंग नेकलाइन और थाइ-हाइ स्लिट के साथ सिल्वर शिमरी आउटफिट पहना हुआ है। साथ ही बैकग्राउंड में भी सिल्वर कपड़ा है, जो तस्वीर को और खास बना रहा है, लेकिन इस तस्वीर पर अभिनेता राहुल खन्ना ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मैं इस पर प्रेस करने का इंचार्ज नहीं बनना चाहूंगा।'
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on