फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेनिफर की मौत के बाद अकेले पड़ गए थे शशि कपूर, मरते दम तक याद रहा पहली नजर का प्यार

Wed, 18 Mar 2020 12:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shashi kapoor Birth Anniversary: Shashi kapoor and Jennifer Kendal Falls In love
jennifer kendal shashi kapoor
करीब ढाई दशक तक अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले शशि कपूर की आज जयंती है। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। अभिनय के लिए शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
Shashi kapoor Birth Anniversary: Shashi kapoor and Jennifer Kendal Falls In love
Jennifer Kendal and shashi kapoor

शशि कपूर की जयंती पर आइए आपको बताते हैं उनकी और जेनिफर कैंडल की प्रेम कहानी के बारे में। 1956 में दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और उसके बाद शशि कपूर अपने पूरे जीवन भर इस मोहब्बत से बाहर नहीं निकल पाए थे। शशि और जेनिफर की पहली मुलाकात रॉयल ओपेरा हाउस में हुई थी।

Shashi kapoor Birth Anniversary: Shashi kapoor and Jennifer Kendal Falls In love
Jennifer Kendal and shashi kapoor

जेनिफर यहां अपनी फैमिली के साथ नाटक देखने आईं थीं। शशि के मुताबिक वे उसे देखते ही दिलो-जान से उस पर फिदा हो गए थे। लेकिन तब पृथ्वी थिएटर में काम करने वाले शशि कपूर की कोई बड़ी पहचान नहीं थी, उनकी उम्र महज 18 साल थी। दूसरी तरफ जेनिफर अपने पिता जेफ्री कैंडल के थिएटर समूह की लीड अभिनेत्री थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकातें लगातार बढ़ती गईं। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi kapoor Birth Anniversary: Shashi kapoor and Jennifer Kendal Falls In love
jennifer kendal shashi kapoor

बीबीसी के मुताबिक इस प्यार के चलते ही शशि कपूर अपने होने वाले ससुर की थिएटर कंपनी से भी जुड़ गए थे लेकिन जेफ्री कैंडल अपनी बेटी को लेकर काफी पजेसिव थे और नहीं चाहते थे कि शशि कपूर की उनसे शादी हो। फिर एक दिन जेनिफर ने शशि कपूर के लिए अपने पिता का घर छोड़ दिया। 1958 में शशि कपूर और जेनिफर की शादी हो गई। हालांकि इधर कपूर खानदान भी विदेशी बहू को लेकर सहज नहीं था पर शशि कपूर की जिद के आगे सबको हार मानना पड़ा। एक साल के अंदर शशि कपूर पिता बन गए।

विज्ञापन
Shashi kapoor Birth Anniversary: Shashi kapoor and Jennifer Kendal Falls In love
jennifer kendal shashi kapoor

शशि कपूर के लिए जेनिफर ने अपना थिएटर प्रेम भी कुर्बान कर दिया था। लेकिन इस दौरान शशि कपूर का फिल्मी करियर परवान चढ़ने लगा और वे बॉलीवुड के ऐसे कलाकार बन गए जिसके पास बहुत काम था। इनसब में अगर किसी का हाथ था तो वो थी जेनिफर। लेकिन 1982 में वो कैंसर की चपेट में आ गईं। शशि कपूर ने मुंबई से लेकर लंदन तक के डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन 7 सितंबर, 1984 को जेनिफर का निधन हो गया। इसके साथ ही शशि कपूर की दुनिया में एक ऐसा सूनापन आ गया जो उनकी मौत तक उनके साथ रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed