फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शशि कपूर नहीं था असली नाम, छोटी उम्र में बड़ी युवती से शादी, 10 ऐसी रोचक बातें

Mon, 04 Dec 2017 08:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
shashi kapoor real name and his marriage, know 10 facts of his life

फिल्मों के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वे हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। शशि कपूर के बारे में ऐसी काफी अनकही और रोचक बातें हैं जो यकीनन आप पहले से नहीं जानते होंगे कि शशि कपूर नहीं था उनका असली नाम या उन्होंने छोटी उम्र में बड़ी युवती से शादी की थी।

shashi kapoor real name and his marriage, know 10 facts of his life
राखी के साथ शशि कपूर

1. शशि कपूर पृथ्वीराज के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। 
2. आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे उनकी यह इच्छा वहां तो कभी पूरी नहीं हुई लेकिन उन्हें यह मौका अपने पिता के पृथ्वी थियेटर में मिला। 

shashi kapoor real name and his marriage, know 10 facts of his life
shashi kapoor death

3. शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक शकुंतला से शुरू किया। उन्होंने फिल्मों में भी अपने एक्टिंग की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की।
4. श्याम बेनेगल, अपर्णा सेन, गोविंद निहलानी, गिरीश कर्नाड जैसे देश के दिग्गज फिल्मकारों के निर्देशन में जुनून, कलियुग, 36 चौरंगी लेन, उत्सव जैसी फिल्में बनाईं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो सफल नहीं हुईं लेकिन इन्हें आलोचकों ने काफी सराहा और ये फिल्में आज भी मील का पत्थर मानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shashi kapoor real name and his marriage, know 10 facts of his life
shashi kapoor

5. पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान वह भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थियेटर ग्रुप शेक्सपियेराना में शामिल हो गए। थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनिया भर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे  की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से तीन साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी। 

विज्ञापन
shashi kapoor real name and his marriage, know 10 facts of his life
shashi kapoor

6. शशि कपूर भारत के पहले ऐसे एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया। इनमें हाउसहोल्डर, शेक्सपियर वाला, बॉम्बे टॉकीज तथा हीट एंड डस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं। 
7. अपनी फिल्म जुनून के लिए उन्हें बतौर निर्माता राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। न्यू डेल्ही टाइम्स में एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed