फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shatrughan Sinha: हीरो बनने का सपना लिए मुंबई आए थे शत्रुघ्न सिन्हा, गाल पर बने निशान ने बना दिया मशहूर खलनायक

Sat, 15 Jul 2023 09:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Jul 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha birthday know unknown facts about actor and career struggle films net worth political journey
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा में 'शॉटगन' के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर बड़े से बड़े सितारों को खामोश कर दिया। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखते हुए भी उन्होंने सिनेमा जगत में अपने शानदार अभिनय का परचम लहरा दिया, जो शायद फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले सितारों के बस की भी बात नहीं। उन्होंने बतौर विलेन अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें हीरो से ज्यादा पसंद किया जाता था। हालांकि, अभिनेता इंडस्ट्री में हीरो बनने का सपना लिए आए थे, लेकिन एक खास वजह से वह इंडस्ट्री के लोकप्रिय खलनायक बन गए। चलिए आज सुपरस्टार के 77वें जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा यह खास किस्सा।

Shatrughan Sinha birthday know unknown facts about actor and career struggle films net worth political journey
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Social media

शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 15 जुलाई, 1945 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। अभिनेता के पिता एक डॉक्टर थे, जिनके चार बेटे हैं। उनके परिवार में सभी का नाम रामायण के आधार पर रखा गया था। ऐसे में उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम राम, लखन, भरत और शत्रुघ्न रखा। पढ़ाई की बात करें तो अभिनेता ने पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएट की और उसके बाद अपने दोस्त के बताने पर एफटीआईआई से पढ़ाई की। अभिनेता जहां रहते थे, वहां कोई फिल्मी जगत से जुड़ा व्यक्ति नहीं था, बावजूद इसके उनका झुकाव अभिनय की ओर हुआ। बस फिर क्या था, वह हीरो बनने का सपना लिए मायानगरी की ओर चल दिए।

Rahul Roy: सलमान खान ने चुकाया था ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल के अस्पताल का बिल, एक्टर ने भाईजान को कहा धन्यवाद

Shatrughan Sinha birthday know unknown facts about actor and career struggle films net worth political journey
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

हीरो बनने का सपना लिए मुंबई पहुंचे शत्रुघ्न को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोई भी उन्हें काम देने को तैयार नहीं था। दरअसल, इसका कारण था उनके गाल पर बना कट का निशान। निर्देशक और निर्माता उनके साथ काम करने को तैयार नहीं थे। काफी रिजेक्शन के बाद अभिनेता निराश हो गए और प्लास्टिक सर्जरी का पूरा मन बना लिया था, लेकिन मशहूर सुपरस्टार रहे देव आनंद ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और समझाया कि इस निशान को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि, ताकत बनाएं। बस फिर क्या था शत्रुघ्न ने प्लास्टिक सर्जरी का इरादा बदल लिया और इस कट को अपनी ताकत बनाने का फैसला किया।

Kriti Sanon: 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' का सुशांत सिंह राजपूत से है कनेक्शन? कृति सेनन ने अफवाहों पर दिया रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha birthday know unknown facts about actor and career struggle films net worth political journey
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

शत्रुघ्न के गाल पर बने कट के एक निशान ने उन्हें इंडस्ट्री का मशहूर खलनायक बना दिया था। इस निशान की वजह से ही शत्रुघ्न सिन्हा विलेन के रूप में और ज्यादा अच्छे लगते थे और इसका निर्देशकों ने भी अपनी फिल्मों के लिए खूब अच्छे से इस्तेमाल किया। फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाते शत्रुघ्न इस कट को और हाइलाइट करते थे। अपने एक्सप्रेशंस के दौरान वह इस कट का जबरदस्त इस्तेमाल करते थे। अभिनेता के इस जबर्दस्त अंदाज को देख फैंस के साथ निर्देशक भी उनके मुरीद हो जाते थे। इसके साथ ही उनकी बुलंद-कड़क आवाज और चाल-ढाल और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें बॉलीवुड फिल्मों का एक प्रभावशाली खलनायक बनाया। उस जमाने में अभिनेता के मुंह से निकलने वाला हर शब्द बंदूक की गोली समान लगता था और इसी वजह से उन्हें 'शॉटगन' कहा जाने लगा। इस टैग ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दी।

Rohit Shetty: रोहित ने उठाई 'सर्कस' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, 'सिंघम अगेन' के साथ दमदार वापसी का किया वादा

विज्ञापन
Shatrughan Sinha birthday know unknown facts about actor and career struggle films net worth political journey
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर खलनायक उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बनाई कि लोग उन्हें हीरो से ज्यादा पसंद करने लगे थे। विलेन बनकर इंडस्ट्री पर राज करने के बाद बतौर हीरो भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और सुपरस्टार बनने का अपना सपना पूरा किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में लीड रोल निभाया और हीरो की भूमिका में भी अभिनय का दम दिखाया। शत्रुघ्न उन अभिनेताओं में से एक बन गए, जिन्होंने खलनायक के साथ-साथ हीरो के तौर पर भी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मी पर्दे पर दम दिखाने के बाद, राजनीति में भी हाथ आजमाया। अब वह राजनीति में सक्रिय हैं और यहां भी अपनी धाक जमाए हुए हैं।

Mona Singh: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं मोना सिंह, 'कफस' फेम अभिनेत्री का सनसनीखेज खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed