{"_id":"5c9b8339bdec2214323f3d3b","slug":"shatrughan-sinha-may-join-congress-some-lesser-known-facts-about-his-life-and-political-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा: प्यार, शादी और सिनेमा-सभी में दिखाया जोश, भाजपा से जुड़े पर कभी न रहे खामोश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शत्रुघ्न सिन्हा: प्यार, शादी और सिनेमा-सभी में दिखाया जोश, भाजपा से जुड़े पर कभी न रहे खामोश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 28 Mar 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी के शत्रु बन चुके शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। लंबे समय से भाजपा के स्टार प्रचारक और अटल जी की सरकार में मंत्री रह चुके शत्रुघ्न का राजद-कांग्रेस से दोस्ताना बढ़ता दिख रहा है। फिल्में और राजनीति संभावनाओं का खेल हैं। शत्रुघ्न सिन्हा दोनों में रहे हैं। तो देखना है कि क्या होता है।
2 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
संभावना तो यहां तक जताई जा रही है कि वे इस बार महागठबंधन से भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भाजपा में शत्रुघ्न सिन्हा लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते रहे। शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर साल 1992 में शुरू हुआ। जब वह नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के राजेश खन्ना के खिलाफ खड़े हुए। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव हार गए लेकिन पार्टी में उनकी जगह समय के साथ खास होती चली गई।
3 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा 1996-2008 तक दो बार राज्यसभा सांसद रहे। अटल जी की सरकार ने 2003 में जब मंत्रिमंडल विस्तार किया तो शत्रुघ्न सिन्हा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और जहाजरानी मंत्री बनाया। साल 2009 में पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार चुनाव जीता। साल 2014 में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने 55 फीसद वोट पाकर जीत दर्ज तो की लेकिन मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से वह भाजपा से नाराज हो गए और तब से लेकर आज तक नाराज शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
ये तो रही शत्रुघ्न सिन्हा के राजनीति की बात। अब आते हैं शत्रुघ्न सिन्हा के बॉलीवुड करियर और निजी जीवन पर। साल 2016 जनवरी में प्रकाशित हुई ‘एनिथिंग बट खामोश’ किताब में रीना रॉय और शत्रुघ्न के रिलेशनशिप के बारे में कई बातें लिखी गई है। शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया है, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए थे।
विज्ञापन
5 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा: बॉलीवुड से राजनीति तक
- फोटो : (फोटो एडिट: रोहित झा)
देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले शत्रुघ्न ने पारस (1971), दोस्त (1974), काला पत्थर (1979), दोस्ताना (1980) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। शादी के कई सालों बाद तक भी वो रीना राय से मिलते रहे थे। उनके जीवन पर आधारित किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ में इस बात का जिक्र भी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।