फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती ट्रेन में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम को किया था प्रपोज, फिर ऐसे खत्म किया रीना रॉय संग रिश्ता

Fri, 09 Jul 2021 09:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha poonam sinha love story Shotgun found a life and a wife on the train to FTII
शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मी दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसे दर्शकों ने खलनायक और नायक दोनों भूमिकाओं में बेहद पसंद किया। साथ ही इन्हें बॉलीवुड के शॉटगन की उपाधि से नवाज़ा गया। नौ दिसंबर 1945 को पटना के कदमकुआं में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक सफल पारी खेली है। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस पूनम सिन्हा नौ जुलाई को अपनी मैरिज एनिवर्सिरी मनाते हैं। दोनों ने 1980 में शादी की थी। पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न कपिल शर्मा की पहली मुलाकात पटना से मुंबई जाते हुए ट्रेन में हुई थी। आइए आज हम आपको शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।



पहली मुलाकात में ही शत्रुघ्न सिन्हा को पूनम भा गईं थीं लेकिन उस समय वह रीना रॉय को डेट कर रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व मिस यंग इंडिया ‘पूनम सिन्हा’ के साथ शादी रचाई। शत्रुघ्न ने पूनम को चलती हुई ट्रेन में फिल्म ‘पाकीजा’ के डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा…’ को कागज पर लिखकर प्रोपोज किया था।

shatrughan sinha poonam sinha love story Shotgun found a life and a wife on the train to FTII
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : फाइल

शत्रुघ्न मुंबई को पहला ब्रेक देव आनंद ने दिया। शत्रु ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था। शत्रुघ्न का फिल्मी करियर चल पड़ा था। श्ात्रु फिल्म 'मेरे अपने' में 'छेनू' का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे। 

shatrughan sinha poonam sinha love story Shotgun found a life and a wife on the train to FTII
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : फाइल

फिल्मों में काम के दौरान ही एक बार उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं। वो चंद फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रु उन्हें देखते ही दिल दे बैठे। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। एक बार पूनम और शत्रुघ्न ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे। तभी चलती ट्रेन में उन्होंने एक पेपर पर फिल्म पाकीजा का फेमस डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' लिखा। इसके बाद वो घुटनों पर बैठे और ये खत देकर पूनम को प्रपोज कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
shatrughan sinha poonam sinha love story Shotgun found a life and a wife on the train to FTII
शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

लेटर पढ़कर पूनम मुस्कुरा दीं और हां बोल दिया। शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए। राम की बात सुनते ही पूनम की मां भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और कहां वह लड़का, वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से कैसे शादी करेगा। उस दिन तो राम सिन्हा घर आ गए, लेकिन बाद में इन दोनों ने अपनी तरह से बात की और फिर उनकी शादी हो गई। कहते हैं कि जब शत्रुघ्न की पूनम से शादी हुई तो उनका अफेयर रीना रॉय से भी चल रहा था।
 

विज्ञापन
shatrughan sinha poonam sinha love story Shotgun found a life and a wife on the train to FTII
शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने ये बात मानी थी कि शादी के बाद भी उनके रीना के साथ संबंध थे। वहीं पूनम ने भी कहा था कि वो अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब कुछ जानती थी। इसके चलते दोनों में टकराव भी हुआ। लेकिन आखिरकार सब ठीक हो गया। शादी के बाद शत्रुघ्न के दो बेटे लव, कुश और एक बेटी सोनाक्षी हुई। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न के बीच प्रतियोगिता का दौर था। दोनों के बीच टकराव की खबरें आईं लेकिन अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed