बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पूरी तरह से शाहरुख खान के समर्थन में उतर आये हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि आर्यन खान को इसलिए टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है। उन्होंने कहा कि आर्यन खान को टारगेट करने की वजह शाहरुख खान ही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि इस केस में सिर्फ आर्यन खान के बारे में ही बात की जा रही है, जबकि मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट जैसे अन्य लोग भी हैं। उन्होंने कहा, इससे पहले भी ऐसा ही कुछ हुआ था और उस वक्त पूरा फोकस दीपिका पादुकोण थीं। उस मामले में भी अन्य लोगों के नाम सामने आये थे, लेकिन फोकस सिर्फ दीपिका थीं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा: शाहरुख का बेटा होने का कारण टारगेट हो रहा आर्यन खान, इंडस्ट्री में हैं डरपोक लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि गिरफ्तार किये जाने के बाद आर्यन खान का ब्लड और यूरिन टेस्ट क्यों नहीं किया गया? जबकि इस तरह के मामलों में ये टेस्ट होते हैं। उन्होंने इस केस में कुछ राजनीतिक सहयोगियों के मौजूद की तरफ भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि एक शख्स एनसीबी ऑफिस के बाहर ऐसे घूम रहा था, मानो कुंभ में गया हो। उसे इसकी अनुमति किसने दी थी। जिस शख्स का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, वह आर्यन के साथ ऐसे सेल्फी ले रहा था, जैसे घर का दामाद हो। यह सब दिखाता है कि इस मामले में जरूर कुछ छिपा हुआ है।
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि शाहरुख के समर्थन में कोई भी आगे आना नहीं चाहता है। हर कोई सोचता है कि यह दूसरे की समस्या है और उसे ही इससे डील करना चाहिए। वे लोग चाहते हैं कि आदमी अपनी लड़ाई खुद ही लड़े। इस इंडस्ट्री में डरपोक लोग भरे हुए हैं।
हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि ऐसा बोलना गलत है कि शाहरुख को उनके धर्म के कारण टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसा बोल रहे हैं जो कि एकदम भी ठीक नहीं है। जो कोई भी भारतीय है, वह भारत का बेटा है। संविधान के तहत सभी लोग बराबर हैं।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई हस्तियां भी खुलकर शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतरी हैं। ऋतिक रोशन ने भी इससे पहले शाहरुख और उनके बेटे का समर्थन किया था, जिसके लिए उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, केकेआर लगातार शाहरुख और उनके बेटे का समर्थन कर रहे हैं और इस मामले में एनसीबी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इससे पहले मीका सिंह भी शाहरुख खान के समर्थन में उतर चुके हैं और कह चुके हैं कि क्या एनसीबी को पूरे क्रूज पर ही सिर्फ आर्यन खान ही दिखाई पड़ा।