अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। काफी लंबे वक्त के बाद शाहिद और मीरा मंगलवार शाम परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे और पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लीं। शाहिद और मीरा अपनी बेटी मिशा और बेटे जैन के साथ एयरपोर्ट के भीतर गये और इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो ली गई। शाहिद की बेटी मीशा और बेटा जैन बड़े हो गये हैं, जिसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया: बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर दिखें शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, जैकेट के पीछे लिखा था- नो फोटोग्राफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद और मीरा को बुधवार सुबह फिर से परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। शाहिद अपनी बेटी मीशा का हाथ पकड़कर कार से बाहर निकले, जबकि उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने छोटे बेटे जैन को कार से बाहर निकाला। इसके बाद शाहिद ने जैन को गोद में उठा लिया और पैपराजी से दूरी बनाए रखने के लिए कहा। शाहिद की जैकेट के पीछे लिखा था, 'नो फोटोग्राफी'।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि शाहिद और मीरा बच्चों के साथ पब्लिक में कम ही दिखते हैं। पहले यह कपल मीशा और जैन की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करता था, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा करना भी छोड़ गिया। करीब दो सालों से अब शाहिद अपनी बेटी मीशा और बेटे जैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं। ऐसे में जब फैंस ने उनके छोटे बेटे जैन की झलक देखी, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह इतनी जल्दी बड़ा हो गया है!
शाहिद और मीरा की बच्चों के साथ वीडियो पर प्रशंसक कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उनके बच्चे इतनी तेजी के साथ बड़े हो गये। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, अभी तो शादी हुई थी ... इतने बड़े हो गए। यूजर्स लिख रहे हैं कि शाहिद और मीरा ने अपने बच्चों को पैपराजी से दूर रखा इसलिए कब बड़े हो गये पता ही नहीं चला। अभी दिख गये और अब कल से फिर नहीं दिखेंगे। एक यूजर ने शाहिद के छोटे बेटे के लिए लिखा कि वह बहुत प्यारा है। माशाअल्लाह!!
गौरतलब है कि शाहिद और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी। उनकी शादी के वक्त फैंस इसलिए हैरान थे कि शाहिद ने इंडस्ट्री के बाहर से शादी की थी। जबकि प्रशंसकों को लग रहा था कि शाहिद लव मैरीज करेंगे। मीरा शाहिद से 12 साल छोटी हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शाहिद की ही तरह मीरा राजपूत भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और शाहिद की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि, शाहिद भी वक्त-वक्त पर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के सवालों का जवाब देते रहते हैं।