सब्सक्राइब करें

Navaratri: पंडाल में दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचे सितारे, काजोल और सुमोना की तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 13 Oct 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Navaratri Kajol sumona chakravarti and others visit durga puja pandal see photos
सुमोना चक्रवर्ती, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में धूमधाम से नवरात्री का त्यौहार मनाया जा रहा है। देश भर में पंडाल सजाए जा रहे हैं और लोग माता रानी की पूजा कर रहा है। साथ ही लोग घरो में कन्या पूजन का आयोजन भी कर रहे हैं। मनोरंजन जगत में हमेशा से ही हर त्यौहार को बहुत खास तरीके से मनाया जाता रहा है।



दुर्गा पंडाल पहुंचे सितारे

नवरात्रि में भी सितारे गरबा करते और पंडाल में दुर्गा मां के दर्शन करते नजर आते हैं। मुंबई में काजोल, सुमोना चक्रवर्ती और दूसरे कई सितारों ने बॉम्बे सारबोजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में मां के दर्शन करने पहुंचे। काजालो ने जहां गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी वहीं सुमोना नीली रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Trending Videos
Navaratri Kajol sumona chakravarti and others visit durga puja pandal see photos
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। पंडाल में काजोल ने पूजा की और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। पंडाल में अपने चाचा से मिलते हुए काजोल की आंखे भर आईं। वो लगातार अपने चाचा के गले मिल रही थीं और आंसू पोछ रही थीं। खबरों की मानें तो उनकी मां तनुजा की तबियत खराब होने के बाद वो काफी परेशान थीं और अपने चाचा को देखकर वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navaratri Kajol sumona chakravarti and others visit durga puja pandal see photos
यश दासगुप्ता, नुसरत जहां - फोटो : Instagram

बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने भी यश दासगुप्ता संग दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया। उन्होंने सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस दौरान नुसरत और यश काफी खूबसूरत कपड़ों में नजर आए। साथ ही उन्होंने फोटोशूट भी करवाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Navaratri Kajol sumona chakravarti and others visit durga puja pandal see photos
नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि की शुरुआत में सभी सितारों ने नवरात्रि की बधाई दी थी। अमिताभ बच्चन, संजय दत्त हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन, मधुर भंडारकर ने अपने फैंस को नवरात्रि की बधाई दी। फैंस ने भी उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।

विज्ञापन
Navaratri Kajol sumona chakravarti and others visit durga puja pandal see photos
नवरात्रि - फोटो : सोशल मीडिया

आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है और मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पावन पर्व अब समापन की ओर की है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है, इसे महाअष्टमी व दुर्गा अष्टमी दोनों नामों से जाना जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन यानी आज मां महागौरी की पूजा का विधान है। इनका रंग दूध के समान श्वेत है, गौरवर्ण के कारण ये महागौरी कहलाती हैं। ये अमोघ फलदायिनी हैं। इनकी पूजा से मनुष्य के सभी कलुष धुल जाते हैं व पूर्व संचित पापकर्म का भी नाश हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed