सब्सक्राइब करें

Exclusive: जरूरत के समय सुशांत सिंह राजपूत के साथ नहीं थे उनके दोस्त, शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 05 Jul 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Talks About Sushant Singh Rajput in an Exclusive Interview With Amar Ujala
शत्रुघ्न सिन्हा, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा ज्वलंत मुद्दा केवल सुशांत सिंह राजपूत का ही है। उनकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सुशांत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में परिवारवाद का मुद्दा भी उभरकर सामने आया है। वहीं बॉलीवुड और परिवारवाद के मुद्दे पर अमर उजाला के साथ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी दुख जताया।

Trending Videos
Shatrughan Sinha Talks About Sushant Singh Rajput in an Exclusive Interview With Amar Ujala
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

चर्चा के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए बताया कि वो सुशांत से महज एक बार ही मिले थे। पहली ही मुलाकात में उन दोनों के बीच उन्हें काफी समानताएं नजर आई थीं। साथ ही सुशांत भी पटना से थे और शत्रुघ्न भी बिहार से हैं, तो उन्हें सुशांत से थोड़ा लगाव भी था। बातचीत के दौरान शत्रुघ्न ने सुशांत के दोस्तों पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Talks About Sushant Singh Rajput in an Exclusive Interview With Amar Ujala
शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न ने सुशांत के बारे में बात करते हुए उनके दोस्तों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सुशांत के दोस्तों से पूछा कि उनकी जरूरत के वक्त वो उनके साथ क्यों नहीं थे? शत्रुघ्न ने कहा, 'सुना है कि सुशांत को तकलीफ होती थी। मानसिक तकलीफ होती थी। लोग कहते हैं कि वो डिप्रेशन का शिकार थे। तो मैं जानना चाहता हूं उनके दोस्तों से। सब नहीं कई दोस्त। जो अब इतनी चिंता कर रहे हैं वो उस वक्त कहां थे? डिप्रेशन में साथ क्यों नहीं दिया।' 

Shatrughan Sinha Talks About Sushant Singh Rajput in an Exclusive Interview With Amar Ujala
शत्रुघ्न सिन्हा

आगे शत्रुघ्न कहते हैं, 'जब वो ग्रुपिज्म का शिकार हो रहे थे तो उस समय उनकी हौसला अफजाई क्यों नहीं की। उनके लिए उस वक्त बयान क्यों नहीं दिया? सुशांत सिंह राजपूत के साथ कदम से कदम मिलाकर या कंधे से कंधा मिलाकर आगे चलने की बात क्यों नहीं की? आज कर रहे हैं, ठीक है मैं मानता हूं कि मामला लॉजिकल कंक्लूजन पर आए। साथ साथ ये भी तो लगता है मुझे कि अब हमारे परिवार का बच्चा आज हमारे बीच नहीं है। आज सब कुछ उसके लिए हो रहा है लेकिन जिसके लिए ये सब हो रहा है वो हमारे बीच नहीं है।'

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Talks About Sushant Singh Rajput in an Exclusive Interview With Amar Ujala
Luv and Sonakshi Sinha

गौरतलब है कि इस चर्चा के दौरान शत्रुघ्न ने नेपोटिज्म को लेकर भी बात की। उन्होंने ये भी बताया कि वो बॉलीवुड में खुद के दम पर आए थे और उन्हें नेपोटिज्म का शिकार नहीं होना पड़ा। साथ ही उन्होंने अपने तीनों बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे दोनों बेटे लव और कुश बेहद काबिल हैं लेकिन आज उन्हें जहां होना चाहिए वहां नहीं हैं, लोग तो यहां भी नेपोटिज्म पेश करेंगे। सोनाक्षी की फिल्म अगर चली तो जनता की वजह से चली। सोनाक्षी की फिल्में असफल हुईं उस वक्त किसी ने नेपोटिज्म के बारे में चर्चा नहीं की।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने नहीं की सीबीआई जांच की मांग, ट्विटर अकाउंट को भी बताया फेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed