फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shatrughan Sinha Supported KRK: केआरके के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न, ट्वीट कर लिखा- साजिश का शिकार हुए कमाल

Mon, 05 Sep 2022 03:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha tweeted in support of Kamaal R Khan KRK said he was a victim of conspiracy should get justice
Shatrughan Sinha Supported KRK - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, कमाल आर खान उर्फ केआरके के समर्थन में सामने आए हैं। अभिनेता ने सोमवार दोपहर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विभिन्न ट्वीट कर लिखा कि केआरके किसी  'साजिश का शिकार' हुए हैं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। बता दें कि केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान को हाल ही में मुंबई से अरेस्ट कर लिया गया था और वह वर्तमान में विभिन्न आरोपों के चलते 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है।

Shatrughan Sinha tweeted in support of Kamaal R Khan KRK said he was a victim of conspiracy should get justice
शत्रुघ्न सिन्हा

केआरके पर हुई कानूनी कार्यवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, "किसी को कमाल राशिद खान उर्फ 'केआरके' तमाम विरोध और संघर्ष के बावजूद एक स्व-निर्मित व्यक्ति हैं, उनके पास आशीर्वाद है सर्वशक्तिमान का। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपने दम पर अपनी जगह बनाई है।” अभिनेता ने केआरके की सराहना करते हुए लिखा, “उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनका आत्मविश्वास रहा है; वह बिना किसी डर या पक्षपात के बोलने वाले व्यक्ति हैं। वह सभी बाधाओं के खिलाफ अपने मन की बात कहने से नहीं कतराते क्योंकि उनके पास कानून/संविधान पर दृढ़ विश्वास और राय/भाषण की स्वतंत्रता है”।

Shatrughan Sinha tweeted in support of Kamaal R Khan KRK said he was a victim of conspiracy should get justice
Shatrughan Sinha

इतना ही नहीं शत्रुघ्न ने कहा कि उनके अनुसार केआरके किसी साजिश का शिकार हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “लगता है जैसे वह किसी परिस्थितियों की साजिश का शिकार हुए हैं। भगवान उसे आशीर्वाद दें! आशा, कामना और प्रार्थना है कि कमाल राशिद खान को न्याय मिले, जितनी जल्दी मिलेगा उतना बेहतर होगा। जय हिंद।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha tweeted in support of Kamaal R Khan KRK said he was a victim of conspiracy should get justice
केआरके-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों गिरफ्तार हुए केआरके?
केआरके के वकील का कहना है कि कमाल आर खान को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक फिल्म निर्माता के खिलाफ फिल्म लक्ष्मी के दौरान किए गए ट्वीट की वजह से गिरफ्तार किया गया था। दूसरी गिरफ्तारी, एएनआई के अनुसार, जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में सेक्स की मांग करने और शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ने के लिए की गई है। बता दें कि वर्सोवा पुलिस ने केआरके को 24वें एमएम कोर्ट, बोरीवली के स्थानांतरण आदेश द्वारा गिरफ्तार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed