{"_id":"583bcdd04f1c1b0e1ede5182","slug":"shatrughan-sinha-unhappy-with-sonakshi-bunty-sachdev-s-friendship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा को रास नहीं आ रही सोनाक्षी की ब्वॉयफ्रेंड संग नजदीकियां, दिया अल्टीमेटम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा को रास नहीं आ रही सोनाक्षी की ब्वॉयफ्रेंड संग नजदीकियां, दिया अल्टीमेटम!
Mon, 28 Nov 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियो में हैं और हों भी क्यों ना आखिरकार उन्हें अपने कथित ब्वॉयफ्रेड बंटी सचदेव के साथ कई जगहों पर घूमते हुए जो देखा गया है। लेकिन लगता है कि सोनाक्षी की ये हरकत उनके माता-पिता को रास नहीं आ रही है।
सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !
2 of 5
खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा सोनाक्षी से खासे नाराज चल रहे हैं। उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है कि सोनाक्षी बंटी सचदेव के साथ कुछ ज्यादा ही घूम-फिर रही हैं और इसकी वजह से वो मीडिया में सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्टारडस्ट के मुताबिक सोनाक्षी को उनके माता-पिता ने सख्त हिदायत दी है कि वो बंटी सचदेव के साथ अपनी स्पेशल फ्रेंडशिप को इस कदर ना उजागर करें और मिलना जुलना कम करें।
सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !
3 of 5
माता-पिता के इस अल्टीमेटम के बाद साफ जाहिर हो गया है कि बंटी सचदेव के साथ सोनाक्षी के रिलेशन से वो खुश नहीं हैं लेकिन सोनाक्षी ने उनकी बात मानते हुए पब्लिक जगहों पर बंटी से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !
4 of 5
बता दें कि बंटी सचदेव सलमान खान की भाभी सीमा खान के भाई हैं। सोनाक्षी और बंटी सचदेव की मुलाकात कॉमन फ्रेड्स के जरिए हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। उन्हें कई जगहों पर साथ घूमते हुए भी देखा गया है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी को बंटी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था।
विज्ञापन
सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियों से खफा हैं शत्रुघ्न सिन्हा, दिया अल्टीमेटम !
5 of 5
हालांकि सोनाक्षी ने बंटी सचदेव के साथ अपने रिलेशन को कभी स्वीकार नहीं किया और यही कहतीं नजर आईं कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा ही गर्म रहा। कहा तो यहां तक भी गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है।
अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा लेकिन इतना जरुर है कि सोनाक्षी और बंटी सचदेव की नजदीकियां सोनाक्षी के परिवार वालों को रास नहीं आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।