{"_id":"5dddfc038ebc3e54fc11e20d","slug":"shaukat-kaifi-prayer-meet-shabana-azmi-javed-akhtar-waheeda-rehman-anil-kapoor-spotted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शौकत कैफी की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, काजोल-आमिर ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शौकत कैफी की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, काजोल-आमिर ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी (Shaukat Kaifi) का 22 नवंबर को निधन हो गया था। शौकत कैफी के इंतकाल के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इनके निधन के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में हाल में प्रार्थना सभी रखी। इस सभा में करीबी रिश्तेदारों के अलावा सिनेमाजगत के सितारे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
2 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet
- फोटो : twitter
इस दुख की घड़ी में आजमी परिवार का सभी लोग ढांढस बंधाते नजर आए। प्रार्थना सभा में 70 के दशक की अभिनेत्री वहीदा रहमान, काजोल, तनीषा मुखर्जी,आमिर खान, अनिल कपूर, राकेश रौशन, जितेंद्र, बोनी कपूर,नेहा धूपिया, नीना गुप्ता, डेविड धवन के अलावा आशुतोष गोवरिकर भी पहुंचे।
3 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet
- फोटो : twitter
शौकत कैफी की पहचान मशहूर शायर, लेखक व गीतकार कैफी आजमी की पत्नी के तौर पर भी होती है। 90 साल की शौकत कैफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, इसी बीमारी के चलते जुहू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल के समय उनकी बेटी शबाना आजमी भी वहीं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shaukat Kaifi prayer meet
- फोटो : twitter
शौकत आजमी इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की सांस्कृतिक शाखा प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन से जुड़ी हुई थीं। फिल्म जगत में उन्हें एमएस सथ्यू की ‘गर्म हवा’ और मुजफ्फर अली की ‘उमराव जान’ तथा सागर सरहदी की ‘बाजार’ जैसी कला फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Shaukat Azmi
- फोटो : Social Media
शौकत और कैफी आजमी के निकाह के किस्से भी खासे दिलचस्प हैं। कहा जाता है कि शौकत ने हैदराबाद के एक मुशायरे में कैफी की मशहूर नज्म ‘औरत’ को सुनने के बाद अपनी मंगनी तोड़कर उनके सामने निकाह का प्रस्ताव रख दिया था। कैफी आजमी जब भी मुशायरों में आते थे तो लोगों की दाद नहीं रुकती थी। वह प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य थे और समाज को लेकर अपनी लेखनी मुखर रखते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।