शेफाली जरीवाला का नाम हर उस शख्स की जुबां पर आज भी ताजा है जिसने उनका रीमिक्स वीडियो ‘कांटा लगा’ देखा है। टी सीरीज का ये प्रयोग इतना सफल रहा कि इसके बाद इसके म्यूजिक वीडियो में कम कपड़ों, कामुक आवाजों और अंग प्रदर्शन को बेताब हीरोइनों की लाइन सी लग गई। लेकिन, शेफाली ने उन्हीं दिनों मीत ब्रदर्स के हरमीत से शादी कर ली और उनका करियर वहीं थम गया। शेफाली की दूसरी पारी छोटे परदे पर चल रही है। तमाम रियलिटी शोज के बाद वह पहली बार एक फिक्शन शो में दिखने वाली हैं, उनसे एक खास बातचीत।
Shefali Jariwala Interview: शैतानी रस्मों के लिए शेफाली तैयार, ‘कांटा लगा गर्ल’ के चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कांटा लगा' से आपको खूब लोकप्रियता मिली, जाहिर सी बात है कि फिल्मों के ऑफर भी खूब आए होंगे?
जब कांटा लगा रिलीज हुआ तो उस समय बहुत सारी फिल्मों के ऑफर आए। लेकिन, मेरे पिता जी ने कहा कि जीवन में जो शुरू करते हैं, उसे खत्म करना बहुत जरूरी होता है। पहले पढ़ाई पूरी करो फिर एक्टिंग करो। जब तक पढ़ाई खत्म हुई तब तक सबकी एक टीम बन चुकी थी। हमें इंडस्ट्री का बिल्कुल भी अनुभव नहीं था, क्योंकि हमारे परिवार का इस इंडस्ट्री से दूर दूर तक कोई नाता नहीं रहा।
'कांटा लगा' का ऑफर मिला तब आपके पिता की क्या प्रतिक्रिया थी?
मेरे पापा पेशे से चार्टर्ड अकाउंट थे। उन्हें पसंद नहीं था कि पढ़ाई के बीच में कोई काम करूं। मैं 12वीं में पढ़ रही थी और इस एल्बम में कॉलेज में ही काम करने का मौका मिला था। उस समय ऐसा लगता है कि एक बार खुद को टीवी पर देख लूं। लेकिन मेरे पिता जी इसके बिल्कुल खिलाफ थे। पहले मैंने अपनी मां को विश्वास में लिया और फिर हम दोनों ने पापा को मना लिया।
फिर आपने कांटा लगा के रिलीज के कुछ ही समय के बाद सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी कैसे कर ली?
इस फिल्म के लिए साजिद नाडियाडवाला का फोन आया। डेविड धवन जी फिल्म निर्देशित कर रहे थे। मैं सलमान खान और अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फैन रही हूं। पहले इस फिल्म में मेरा बड़ा किरदार था। लेकिन पापा को प्रॉमिस किया था। मैंने साजिद सर को सारी बात बताई। साजिद सर बोले कि पूरी फिल्म नहीं कर सकती, तो क्यों न आप हमारे लिए एक गाना कर ले। फिर पापा को मानना थोड़ा आसान भी हुआ। उस वक्त की सबसे बड़ी फिल्म थी। मेरे लिए तो बहुत बड़ा मौका था। कांटा लगा के डेढ़ साल बाद यह फिल्म रिलीज हुई थी।
फिर काफी लंबे अंतराल के बाद आप कन्नड़ फिल्म “हुदुगरु' में नजर आई ?
इस फिल्म के पीछे बहुत ही दिलचस्प कहानी है। मैं सोच ही रही थी कि मुझे साउथ में एक गाना करना है। तभी इस फिल्म का ऑफर आया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की लीड भूमिका थी। मेरे जीवन में ऐसा ही रहा है, जो मैं सोचती हूं, बहुत ही सहज मिल जाता है।