{"_id":"6450f6f43bda3bf2060b3da0","slug":"shehnaaz-gill-bollywood-debut-with-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-buys-a-new-house-fans-congratulates-the-actress-2023-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: KKBKKJ से डेब्यू करते ही शहनाज गिल के हाथ लगी लॉटरी, किया कुछ ऐसा कि जमकर मिल रही बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: KKBKKJ से डेब्यू करते ही शहनाज गिल के हाथ लगी लॉटरी, किया कुछ ऐसा कि जमकर मिल रही बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 02 May 2023 05:11 PM IST
सार
शहनाज गिल के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को साझा कर इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो का हिस्सा बनकर देश भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली शहनाज गिल ने फाइनली सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। यूं तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन पंजाब की कटरीना कैफ की एक्टिंग को दर्शक काफी सराह रहे हैं। वहीं, डेब्यू के साथ ही शहनाज ने नया घर खरीद लिया है, जिसकी खुशी एक्ट्रेस बकायदा पोस्ट कर साझा करती नजर आई हैं।
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जिनमें उनके लिए फैंस की ओर से आई बधाइयां हैं। ये बधाई शहनाज के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नहीं बल्कि उनके नए घर को लेकर है। हालांकि, शहनाज ने अपना नया घर मुंबई के किस इलाके में खरीदा है और इसकी कीमत क्या है इसको लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया है।
3 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल ने बीते दिन अपने चैट शो 'देसी वाइब्स' में बतौर गेस्ट आए यूट्यूबर भुवन बाम को बताया था कि उन्होंने मुंबई में नया घर खरीदा है, लेकिन उसमें आने के लिए गेस्ट को कुछ नियम फॉलो करने होंगे। इस तरह, सना की सफलता को देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं और दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शहनाज गिल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से एंट्री ली थी। इसके बाद उन्हें अपने चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' से खूब सफलता हासिल हुई है। वहीं, एक्ट्रेस ने भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बड़े पर्दे पर पांव जमाने की पूरी कोशिश की है। इसके अलावा शहनाज म्यूजिक एल्बम में भी खासा एक्टिव देखी जाती हैं।
शहनाज गिल की डेब्यू फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, इसने 11 दिन में महज 102.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो सलमान खान की किसी अन्य फिल्म की तुलना में बेहद निराशाजनक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।