एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल का नया वीडियो
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस फेम और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल को उनके चुलबुले और दिल खुश अंदाज के लिए जाना जाता है। वह जहां भी जाती हैं, बस माहौल खुशनुमा कर देती हैं। हालांकि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से अभिनेत्री शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं और उनके चेहरे की हंसी जैसे गायब हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को बेहद मजबूती से संभाला और दोबारा से अपनी लाइफ के साथ काम पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है। वह अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से शहनाज ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपने पड़ोसियों के साथ गिद्दा करती नजर आ रही हैं।
2 of 4
शहनाज गिल का नया वीडियो
- फोटो : insta
पड़ोसियों संग मस्ती के पल बिताती दिखीं शहनाज
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर की गली में पड़ोसियों संग मस्ती के कुछ पल बिताती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ फैमिली, शहनाज गिल, बोलियां जैसे हैशटैग का यूज किया है। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 4
शहनाज गिल का नया वीडियो
- फोटो : insta
लंबा घूंघट डाल डांस करती दिखाई दीं शहनाज
वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज हल्के गुलाबी रंग का सूट पहन पूरे पंजाबी स्टाइल में गाना गाती दिखाई दे रहीं है और इसके बाद वह बुजुर्ग महिलाओं और अपने अन्य पड़ोसियों संग जमकर गिद्दा करती हैं। वीडियो में एक बार फिर से शहनाज का चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है, इस दौरान वह घूंघट डाल लेती हैं और लंबे घूंघट में ही जमकर डांस करती हैं। उनके इस सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर से फैंस का दिल लूट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
इस वीडियो को देखने के बाद शहनाज के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनके एक फैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हाय मेरी पुरानी शहनाज गिल वापस आ गई। इसी तरह से दूसरे फैन लिखा, 'बड़ों के साथ बिताया गया समय सबसे अच्छा है! आपसे ज्यादा प्यार करें और अधिक बेबी भगवान आपको हमेशा चमकाए..आप बेस्ट हो। अन्य फैंस भी इसी तरह से शहनाज की तारीफ करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।