फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: सड़क पर नंगे पैर चलती दिखीं शहनाज गिल, फोटोग्रार्फ्स के सामने एक्ट्रेस ने कबूली वजह

Sat, 09 Jul 2022 01:08 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 09 Jul 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Kabhi Eid Kabhi Diwali actress got hurt on Sets Of Photoshoot and was not able to move in heels watch video
शहनाज गिल - फोटो : social media

रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वह अक्सर ही ऐसा कुछ कर देती हैं कि सभी का दिल छू लेती हैं। पंजाब की 'कटरीना कैफ' कही जाने वाले अभिनेत्री शहनाज गिल लाखों  दिलों की धड़कन हैं और इन लोगों के साथ-साथ वह दिन-ब-दिन मीडिया और फोटोग्राफर्स की भी फेवरेट बनती जा रही हैं। आजकल शहनाज की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि जहां-जहां भी वह जाती हैं वहां-वहां फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज और वीडियोज लेने पहुंच जाते हैं। हाल ही भी ऐसा ही कुछ हुआ और इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Shehnaaz Gill Kabhi Eid Kabhi Diwali actress got hurt on Sets Of Photoshoot and was not able to move in heels watch video
शहनाज गिल - फोटो : insta

हील्स में चलना हुआ मुश्किल
शहनाज के फैंस को उनका चुलबुला अंदाज बहुत पसंद आता है और वह अपने फैंस के लिए अक्सर तरह-तरह की वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस लंगड़ाकर चलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वियरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शहनाज फोटोशूट कर रही होती हैं। लेकिन जब वह बाहर निकलती है तो फोटोग्राफर्स देखते हैं कि शहनाज हील्स में ढंग से चल नहीं पा रही हैं।

Shehnaaz Gill Kabhi Eid Kabhi Diwali actress got hurt on Sets Of Photoshoot and was not able to move in heels watch video
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

शहनाज को लगी चोट
वीडियो में शहनाज चल नहीं पाती हैं, तब एक फोटोग्राफर उनसे कहता है कि अपने  फेवरेट फोटोग्राफर को देखो। इस बात पर शहनाज रिप्लाई देती हैं,'अच्छा तू मेरा फेवरेट है? लेकिन मैं तो सबकी फेवरेट हूं।' इसके बाद शहनाज सभी को बताती हैं कि उन्हें चोट लग गई है पैर में और बहुत दर्द हो रहा है। इतना कहते ही शहनाज अपनी हील्स उतार कर नंगे पैर ही सड़क पर चलने लगती हैं, जिसके बाद फोटोग्राफर्स उन्हें ध्यान रखने के लिए कहते हैं।    

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Kabhi Eid Kabhi Diwali actress got hurt on Sets Of Photoshoot and was not able to move in heels watch video
शहनाज गिल - फोटो : insta

जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह बॉलीवुड सुपर स्टार और 'बिग बॉस' होस्ट सलमान खान के साथ बड़े पर्दे नजर आएंगी। बीते दिनों 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट से शहनाज की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें उनकी जोड़ी सलमान के जीजा यानी आयुष शर्मा के साथ बनाई गई है। इसके अलावा  फिल्म में पूजा हेगड़े भी मेन लीड में हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed