फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabhi Eid Kabhi Diwali: फिल्म के सेट से लीक हुई शहनाज गिल की तस्वीर, पीछे खड़े शख्स से फैंस को मिला बड़ा हिंट

Sun, 12 Jun 2022 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Jun 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz gill photo leaked from kabhi eid kabhi diwali film set, actress was seen with child artist riddhi sharma
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखने वाली हैं। हालांकि वो फिल्म में काम कर रही हैं या नहीं इस बात की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। इस बीच एक्ट्रेस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

Shehnaaz gill photo leaked from kabhi eid kabhi diwali film set, actress was seen with child artist riddhi sharma
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हुई फोटो

वायरल हुई तस्वीर में एक्ट्रेस एक बच्ची के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। यह बच्ची चाइल्ड आर्टिस्ट रिद्धी शर्मा है। देखने में यह तस्वीर किसी फिल्म के सेट की लग रही है। फैंस तस्वीर में पीछे दिख रहे एक शख्स की टी-शर्ट से अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट की फोटो है। दरअसल, शहनाज के पीछे खड़े शख्स की टी-शर्ट में एसकेएफ लिखा नजर आ रहा है।

Shehnaaz gill photo leaked from kabhi eid kabhi diwali film set, actress was seen with child artist riddhi sharma
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एसकेएफ सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका पूरा नाम सलमान खान फिल्म्स है। इस फोटो के सामने आते ही शहनाज के फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शहनाज को जस्सी गिल के अपोजिट कास्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz gill photo leaked from kabhi eid kabhi diwali film set, actress was seen with child artist riddhi sharma
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में हुई पलक तिवारी की एंट्री 
बता दें कि सलमान खान की यह लंबे समय से चर्चा में है। आए दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आते रहता है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में अब श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एंट्री हो गई है। वहीं, इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई थी कि सलमान के बहनोई आयुष ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह 'हाउसफुल 4' और 'बच्चन पांडे' का निर्देशन कर चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed