फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: मसाबा के सामने शहनाज गिल ने किया अपनी शादी को लेकर खुलासा, बोलीं- करीना को बनाना चाहती हैं बहन

Sat, 30 Jul 2022 05:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 30 Jul 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Talks about Her Marriage in front of Masaba, said wanted to cast Kareena Kapoor as her sister
शहनाज गिल, करीना कपूर, मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मसाबा गुप्ता इन दिनों अपने पॉपुलर शो 'मसाबा मसाबा' के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने शो का प्रमोशन करते हुए भी नजर आ रही हैं। हाल ही में मसाबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शहनाज गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल और मसाबा एक दूसरे से सवाल पूछ रही हैं, जिसका उन्हें सही जवाब देना है। मसाबा और शहनाज की चिट चैट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill Talks about Her Marriage in front of Masaba, said wanted to cast Kareena Kapoor as her sister
शहनाज गिल, मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मसाबा गुप्ता और शहनाज गिल को एक दूसरे के बारे में सबसे ज्यादा गूगल किए गए सवालों के बारे में पूछना है। सबसे पहले मसाबा शहनाज से पूछती हैं कि आपको सना क्यों कहते हैं। इस पर शहनाज ने कहा कि मेरे माता-पिता को पता चल गया था कि मैं ब्रैंड बनने वाली हूं, तो एक नाम से काम नहीं चलेगा इसलिए मुझे सना भी कहने लगे। मसाबा सना से पूछती हैं कि ये कैरेक्टर मोर क्या होता है, तो सना कहती हैं कैरेक्टर लेस का उल्टा कैरेक्टर मोर होता है।

Shehnaaz Gill Talks about Her Marriage in front of Masaba, said wanted to cast Kareena Kapoor as her sister
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

शहनाज से मसाबा उनकी शादी को लेकर पूछे गए सवाल भी पूछती हैं। मसाबा कहती हैं कि कोई पूछ रहा है कि क्या आप मुझसे शादी करेंगी। इस पर शहनाज करती हैं कि हां बायोडाटा भेजो पर मैं बता दूं कि मुझे झेलना बहुत मुश्किल है। वहीं, हंसते हुए शहनाज कहती हैं कि क्यों पूछ रहे हो मैरी मी... मैरी मी, पक जाओगे यार...मेरे साथ ये मैरेज वाले प्लान मत करो। शहनाज से पूछा जाता है कि अगर उनके जीवन पर शो बनेगा तो उनकी बहन के रोल में किसी को कास्ट करना होगा तो वो किसे करेंगे। इस पर शहनाज करीना कपूर का नाम लेती हैं। वहीं, वह अपने रियलिटी शो में पंकज त्रिपाठी को बुलाने की बात कहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Talks about Her Marriage in front of Masaba, said wanted to cast Kareena Kapoor as her sister
शहनाज गिल, मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इसी दौरान शहनाज भी मसाबा से कई सवाल पूछती हैं, जिनमें से एक ये होता है कि उन्होंने 'मसाबा मसाबा' बनाने का ख्याल कैसे आया। इस पर मसाबा ने बताया कि शो की प्रोड्यूसर उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं, जिन्हें लगा की उनका इंस्टाग्राम बहुत ही फनी और बढ़िया है। ऐसे में ये शो बनाना चाहिए। वहीं, जब सना ने पूछा कि क्या 'मसाबा मसाबा' की कहानी सच्ची है। इस पर मसाबा ने कहा कि आधी कहानी सच्ची और आधी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed