{"_id":"626a901e92af9472d31ccce9","slug":"shehnaaz-gill-to-make-her-debut-in-bollywood-with-salman-khan-film-kabhi-eid-kabhi-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: सलमान खान ने दिया शहनाज गिल को बड़ा मौका, कभी ईद कभी दिवाली से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: सलमान खान ने दिया शहनाज गिल को बड़ा मौका, कभी ईद कभी दिवाली से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 28 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस को एक के बाद एक बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर जेलर नजर आ सकती हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज के हाथ बड़ी फिल्म लग गई है। यह फिल्म किसी और की नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की है। जानकारी के मुताबिक शहनाज कभी ईद कभी दिवाली में नजर आ सकती हैं।
2 of 4
शहनाज गिल-आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष शर्मा के साथ आएंगी नजर
इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसके आलावा हाल ही में इस फिल्म में आयुष शर्मा की भी एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि शहनाज को आयुष के अपोजिट कास्ट किया गया है। बता दें कि आयुष और सलमान दूसरी बार एक साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
3 of 4
फरहाद सामजी,सलमान खान
- फोटो : social media
इससे पहले दोनों फिल्म अंतिम में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखे जा चुके हैं। इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और बच्चन पांडे का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पाइपलाइन में हैं सलमान की ये फिल्में
कभी ईद कभी दिवाली के अलावा सलमान खान जल्द ही कई और फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कटरीना कैफ के साथ वह जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह रॉ एजेंट की भूमिका में एक बार फिर दिखेंगे। फिल्म का निर्दशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा साउथ में भी वह डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी चिरंजीवी के साथ उनकी फिल्म गॉडफादर भी रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।