अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम अक्सर कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, वैलेंटाइंस डे के मौके पर वह किसी लड़की या किसी एक्ट्रेस के साथ नजर नहीं आए। उन्होंने हाल ही में प्यार और पार्टनर को लेकर बात की है। उनका कहना है कि उनका डॉग कटोरी उनसे बिना किसी भी शर्त के बहुत प्यार करता है। इस तरह का प्यार कोई भी नहीं कर सकता है।
Kartik Aaryan: लाइफ पार्टनर को लेकर शहजादा ने कही यह बात, बताया किससे करते हैं अनकंडीशनल लव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक बोले डॉग की तरह करे अनकंडीशनल लव
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक से उनके लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल किए गए थे। इस पर उन्होंने हंसकर जवाब देते हुए कहा कि जितना अनकंडीशनल प्यार मुझे कटोरी देती है, उतना प्यार वह लड़की दे। अगर मैं एक रिश्ते में हूं और यह किसी भी तरह का रिश्ता हो सकता है, तो मैं इसमें बहुत ज्यादा इन्वेस्टेड इंसान हूं। मैं इतना डूब गया हूं जिससे मुझे लगता है कि काम की उम्मीद कर सकता हूं। उन्होंने अपनी बात को पूरी करते हुए आगे कहा कि यह कुछ ऐसा है कि जिसे मैं फ्यूचर में बैलेंस बनाने की कोशिश करता हूं, साथ ही यह एक कमजोरी भी हो सकती है।
क्यों रखा डॉग का नाम कटोरी
सभी जानते हैं कि अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर घर परिवार, अपनी फिल्में और अपनी सबसे खास डॉग की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डॉग कटोरी की तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो मेरी खुशी की टोकरी-कटोरी। बता दें कि बीते साल एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने अपनी इस प्यारी सी डॉग का नाम कटोरी क्यों रखा था। उन्होंने बताया कि जिस दौरान उसे घर लेकर आए थे वह छोटी सी कटोरी की तरह ही दिखाई देती थी, साथ ही उसका सिर भी कटोरी की तरह ही था। इसलिए उसका नाम कटोरी रख दिया। यहां तक कि डॉग के बालों की कटिंग भी कटोरी स्टाइल में करवाई है।
Ashutosh Gowariker: आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान संग बनाई ऑस्कर नॉमिनेटिड फिल्म, उसके बाद दीं कई सुपरहिट मूवी
शहजादा के प्रमोशन में व्यस्त हैं कार्तिक आर्यन
इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। शहजादा सिनेमाघरों में 17 फरवरी को नजर आएगी। फिल्म की रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन शहजादा के प्रमोशन के लिए जगह-जगह घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
बिकिनी पहन अठखेलियां करती नजर आईं मोनालिसा