कार्तिक आर्यन की शहजादा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म आज यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। गुरुवार को रिलीज से पहले फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।
Shehzada: रिलीज से पहले शहजादा की रखी गई विशेष स्क्रीनिंग, फिल्म देखने पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर, वरुण धवन और अर्जुन कपूर नजर आए। वहीं,, फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर को भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में स्पॉट किया गया। कार्तिक के माता-पिता भी अपने बेटे की फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए।
Ram Charan: राम चरण ने किया अपने क्रश का खुलासा, बचपन से ही इस एक्ट्रेस के दीवाने हैं साउथ सुपरस्टार
बता दें कि शाहिद इस इवेंट में अपनी पत्नी मीरा के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा मुकेश छाबड़ा, दर्शन कुमार, भूषण कुमार, अली असगर अपने बच्चों के साथ, रोनित रॉय और उनके परिवार के सदस्यों, मनीषा कोइराला, रोहित रॉय, फराह खान अली, चंकी पांडे, सनी सिंह, मधुर भंडारकर, हरमन बावेजा और अंगद बेदी जैसी अन्य हस्तियां भी इस इवेंंट में देखे गए।
Tunisha Sharma: 'अलीबाबा' में तुनिशा शर्मा को रिप्लेस करेंगी मनुल चूड़ासमा, एक्ट्रेस ने सेट पर की थी आत्महत्या
बता दें कि भूल भुलैया 2 के सुपरहिट होने के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है। इससे पहले रोहित देसी बॉयज और ढिशूम जैसी फिल्में बना चुके हैं। गौरतलब है कि शहजादा तेलुगु फिल्म अला वैकुंठप्रेमलू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें अभिनेता अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दक्षिण भारत में इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Abhishek Shivaleeka: फिल्मों जैसी ही रोचक निकली शिवालिका की प्रेम कहानी, पांच साल पहले हो चुकी एक और सगाई