बॉलीवुड में इन दिनों काफी गहमा गहमी का माहौल है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद निर्माता- निर्देशक शेखर कपूर ने इशारों- इशारों में काफी कुछ कह दिया। शेखर ने सुशांत के एक अधूरे रह गए प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया। ये प्रोजेक्ट था उनकी फिल्म पानी।
शेखर कपूर ने साझा की सुशांत की न बन सकी फिल्म 'पानी' की रिसर्च वाली तस्वीर, कहा- 'भविष्य में..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर ने मुंबई पुलिस को बताया था कि इस फिल्म के लिए सुशांत ने काफी तैयारी कर ली थी और इस फ़िल्म के ना बन पाने की वजह से वो टूट गए थे। इस बात का भी खुलासा शेखर कपूर ने किया है। अब हाल ही में शेखर कपूर ने इस फ़िल्म की रिसर्च के समय की तस्वीर साझा की है।
शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फिल्म पानी से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के ज़रिए शेखर ने बताया है की भविष्य में फ़िल्म पानी की कहानी सच हो सकती है। शेखर ने जो तस्वीर साझा की है इसमें एक महिला अपने बच्चे को सड़क के किनारे नहलाते हुए दिखाई दे रही है।
इस तस्वीर को शेखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के ज़रिए साझा किया है। शेखर ने ट्वीट करते हुए लिखा, '12 साल पहले क्लिक की गई फोटो। पानी की रिसर्च के बड़े संग्रह का हिस्सा। फिल्म की स्क्रिप्ट भविष्य के एक शहर के बारे में है, जहां अमीर लोग सारा पानी ले लेते हैं। फिर वे पानी को राजनीतिक और सामाजिक नियंत्रण के हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह एक ऐसी कहानी है जो बताती है कि अगर हम सावधान नहीं रहे तो क्या होगा।'
Shot 12 years ago. Part of huge bank of #Paani research pics/illustrations. The film script is about a future city where the wealthy take all the water. And then use water as a weapon of political and social control. It’s a cautionary tale of what’s coming if we’re not careful. pic.twitter.com/KCilzj5DOc
बात दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था। लेकिन ये यश राज के बैनर तले बनने वाला ये प्रोजेक्ट बीच में ही किन्हीं कारणों के चलते अटक गया। इस फिल्म से सुशांत काफी गहराई से जुड़ गए थे और इसके ना बन पाने से बेहद दुखी हो गए थे। वहीं हाल ही में शेखर ने ट्विटर के ज़रिए इस फ़िल्म को दोबारा बनाने की बात कही थी। साथ ही ये भी कहा था कि यदि ये फ़िल्म बनती है तो वो इसे सुशांत सिंह राजपूत को ही समर्पित करेंगे।