लॉकडाउन में अभिनेता सोनू सूद जिस तरह से आम लोगों की मदद कर रहे हैं वो वाकई काबिल-ए तारीफ है। सोनू सूद को अब कोरोना काल का मसीहा भी कहा जा रहा है। देशभर में लगे लॉकडाउन के समय सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाया। हालांकि अब अनलॉक शुरू हो गया है। लेकिन सोनू सूद अब तक इस काम में लगे हुए हैं।
'माउंटेनमैन' के परिवार की मदद को आगे आए कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद, कहा- 'आज से...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के बाद अब भी सोनू सूद लगातार आम लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। अब एक बार फिर से सोनू सूद ने ऐसा नेक काम करने का फैसला किया है जिसकी वजह से वो एक बार फिर से लोगों के दिलों पर छा गए हैं। सोनू ने अब माउंटेनमैन के नाम से पहचाने जाने वाले दशरथ मांझी के परिवार की मदद करने की बात कही है।
सोनू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। दरअसल ट्विटर पर एक फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए एक न्यूज पेपर की कटिंग के साथ दशरथ मांझी के परिवार की मदद करने की गुहार लगाई थी। इस ट्वीट को देखने के बाद सोनू ने भी जवाब देते हुए कहा, 'आज से तंगी खत्म। आज ही हो जाएगा भाई।'
आज से तंगी ख़त्म। आज ही हो जाएगा bhai 🙏 https://t.co/hnFyhGSSZ4
सोनू की इस ट्वीट के लिए अब एक बार फिर से वाहवाही की जा रही है। सोनू का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ इस नेक काम के लिए सोनू के फैंस उन्हें खूब दुआएं दे रहे हैं। वैसे याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनू सूद किसी की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू अब तक हजारों- लाखों लोगों की किसी न किसी तरह से मदद कर चुके हैं।
कौन हैं माउंटेनमैन उर्फ दशरथ मांझी
बिहार के द माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी के लिए छैनी और हथौड़ी से अकेले 360 फुट लंबी, 30 फुट चौड़ी और 25 फुट ऊंचे पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया था। उनके इस काम से प्रभावित होकर सरकार ने उन्हें सम्मानित भी किया। दशरथ मांझी के ऊपर एक फिल्म भी बनाई गई है। केतन मेहता के निर्देशन में बनी मांझी द माउंटेन मैन फिल्म में उनका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया था।