फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में सीबीआई जांच की जगी आस और जानें किस अभिनेत्री को पड़ा थप्पड़, पढ़ें10 फटाफट खबरें

Sat, 25 Jul 2020 08:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 25 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
25 July 2020 Saturday Top 10 Bollywood entertainment news Sushant masaan Vicky PM Modi Ranbir Ameesha Patel
बॉलीवुड की 10 फटाफट खबरें - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। हर समय की खबरें पढ़ना लोगों के लिए कठिन होता है। ऐसे में हम इस पैकेज के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं आज दिनभर बॉलीवुड के गलियारों में क्या खिचड़ी पकी है। जैसे सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की आस जगी और विक्की कौशल की फिल्म मसान को पांच साल पूरे हो गए। इसके साथ ही जानें क्यों अमीषा पटेल आज ट्रोल हो गईं।

25 July 2020 Saturday Top 10 Bollywood entertainment news Sushant masaan Vicky PM Modi Ranbir Ameesha Patel
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, पीएम मोदी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' बीते दिन ही रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। लोगों ने सुशांत की फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर अपनी भावनाएं शेयर कीं। इसी बीच खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए बड़ी खबर, पीएम मोदी को मिली सुब्रण्यम स्वामी की चिट्ठी, अब सीबीआई जांच...

25 July 2020 Saturday Top 10 Bollywood entertainment news Sushant masaan Vicky PM Modi Ranbir Ameesha Patel
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया

मेगारस्टार अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद इन सभी का नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घर पर आइसोलेशन में रह रहीं जया बच्चन की रातों की नींदे उड़ी पड़ी हैं। 

अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस वजह से उड़ी जया बच्चन की रातों की नींद, की पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
25 July 2020 Saturday Top 10 Bollywood entertainment news Sushant masaan Vicky PM Modi Ranbir Ameesha Patel
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के कोने कोने से आकर मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोजगार तलाशने में जुटे रहने वालों के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। 65 साल के ऊपर के कलाकार यहां काम नहीं कर सकते। हर दूसरे दिन यहां किसी न किसी मसले को लेकर ट्विटर वॉर छिड़ जाता है और कोरोना को रोकने के लिए लोग अब भी यहां चौकन्ने हैं नहीं। नतीजा, बड़े फिल्म निर्माता अब मुंबई से दूर जा रहे हैं, छोटा मोटा दूर भी नहीं, सीधे सात समंदर पार वाला दूर। अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम के बारे में अमर उजाला आपको बता ही चुका है। अब बारी आमिर खान ही है। देश की राजनीतिक हलचलों पर बनने वाली उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी विदेश में होने की खबरें हैं। 

'आमची मुंबई' से भाग रहे फिल्म कलाकार, अक्षय के बाद अब आमिर की भी विदेश में 'भारत' खोजने की तैयारी

विज्ञापन
25 July 2020 Saturday Top 10 Bollywood entertainment news Sushant masaan Vicky PM Modi Ranbir Ameesha Patel
movie theatre

 देश भर में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। हालांकि सिनेमाघर पिछले चार महीनों से बंद हैं। इस वजह से कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से मेकर्स अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर रहे हैं। इससे सिनेमाघर मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। पहले तो सिनेमाघर मालिकों ने फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने का विरोध भी किया। हालांकि कोरोना की वजह से किसी के पास कोई हल नहीं है। ऐसे में सिनेमाघर मालिक भी शांत हो गए। अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से सिफारिश की है कि है कि अगस्त से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाए। 

अनलॉक के तहत जानें कब खुल सकते हैं सिनेमाघर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने की सिफारिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed