फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shekhar Kapur: घर से जुड़ा होगा 'मासूम' के सीक्वल की कहानी का आधार, शेखर कपूर ने किया खुलासा

Wed, 05 Jul 2023 12:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Jul 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
Shekhar Kapur shares exciting details about Masoom sequel says he will explore the idea of home
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर-डायरेक्टर शेखर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। इस बीच उन्होंने 1983 में आई फिल्म 'मासूम' के सीक्वल को लेकर जानकारी साझा की है। बता दें कि 'मासूम' के जरिए शेखर कपूर ने निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया था। यह फिल्म जबर्दस्त तरीके से हिट हुई थी। बीते दिनों इसके सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। अब हाल ही में खुद शेखर कपूर ने इसे लेकर जानकारी साझा की है।

Shekhar Kapur shares exciting details about Masoom sequel says he will explore the idea of home
मासूम - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर ने बताया कि सीक्वल का नाम 'मासूम...द न्यू जेनरेशन' होगा। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की थीम को लेकर भी चर्चा की। आपको बता दें कि शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म मासूम में नसीरूद्दीन शाह और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म एरिक सेगल के उपन्यास 'मैन, वुमन एंड चाइल्ड' पर आधारित थी। 

Shekhar Kapur shares exciting details about Masoom sequel says he will explore the idea of home
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मासूम' में इंदु (शबाना आजमी) और डीके (नसीरूद्दीन) की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी दो बेटियां पिंकी और मिन्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं। इस बीच डीके को खबर मिलती है कि उसका एक बेटा राहुल भी है, जो उसका पहले के अफेयर से हुआ था। राहुल के आ जाने से डीके और उसके खुशहाल परिवार की शांति भंग हो जाती है, क्योंकि डीके राहुल को अपने घर दिल्ली ले आता है। फिल्म में बाल कलाकारों के रोल जुगल हंसराज, आराधना और उर्मिला मातोंडकर ने अदा किए। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया साथ ही फिल्म की झोली में कई अवॉर्ड भी आए।
Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों पर सेंसर बोर्ड ने चलाई सबसे ज्यादा कैंची, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Kapur shares exciting details about Masoom sequel says he will explore the idea of home
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में 'मासूम' के सीक्वल को लेकर शेखर कपूर का कहना है कि इसकी कहानी बुजुर्ग दंपति, उनके टूटते घर और उसमें पीढ़ीगत बदलाव के साथ हुए अनुभवों के इर्द-गिर्द होगी। शेखर कपूर ने कहा कि जब आप लोगों से घर के बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले वह इसे एक प्रॉपर्टी कहते हैं, यह रियल इस्टेट है। इसके बाद दूसरी चीज वे कहते हैं कि इसकी कीमत क्या है? आपकी संपत्ति की कीमत महत्वपूर्ण है, लेकिन घर आखिर क्या है? 
Jacqueline Fernandez: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
Shekhar Kapur shares exciting details about Masoom sequel says he will explore the idea of home
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने आगे बताया, 'घर वह है जहां इंसान बड़ा होता है। वहां की यादें उसके मन में बसी होती हैं। दीवारों की यादें, सोफा पर बैठने की यादें। उस घर की ढेरों यादें होती हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि घर का मूलभूत विचार क्या है।' उन्होंने आगे बताया कि वह एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जहां वह जटिल परिस्थितियों को एक सादा कहानी के जरिए बता सकें।
Vivan Bhathena Interview: रामू ने तो एक शेड्यूल के बाद फिल्म से निकाल दिया, सलमान के भरोसे ने बदल दी किस्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed