बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन की मां का निधन हो गया है। शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा। शेखर ने लिखा, 'मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था उनका निधन हो गया। मैं खुद को अनाथ और तबाह महसूस कर रहा हूं। हर समय हम सभी के लिए मौजूद रहने के लिए शुक्रिया मां। मैं आपको अंतिम सांस तक याद करता रहूंगा। आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया'।दादी के निधन पर अध्ययन ने लिखा- हमारी प्यारी मां शांत हो गईं। वो बहुत मजबूत थीं। आखिरी सांस तक लड़ती रहीं। प्रार्थना और शांति। बता दें कि शेखर सुमन की मां का कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। अध्ययन सुमन ने अपने पहले पोस्ट में लिखा था, 'ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे लेकिन मैं हर बुधवार मंदिर जाता हूं और गणपति जी से आशीर्वाद और अच्छी सेहत मांगता हूं। इन सालों में भगवान बहुत दयालु रहा है।
पांच खबरें: शेखर सुमन की मां का निधन और 14 लोगों पर रेवती संपत ने लगाया यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रेवती संपत ने कई बड़े खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर सब दंग रह गए। वहीं पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन खुलासों के बाद से संदेह के घेरे में आ गई है। दरअसल, रेवती संपत (Revathy Sampath) ने इंडस्ट्री के 14 लोगों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बात की जानकारी रेवती ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है। पोस्ट के माध्यम से रेवती ने उन 14 लोगों के नाम का खुलासा किया है जिन्होंने उनका शोषण किया। इनमें से एक नाम मशहूर अभिनेता सिद्दीकी का भी है। अपने आरोपियों के नाम का खुलासा करते हुए रेवती ने फेसबुक पोस्ट में यह भी संकेत दिए कि उन्हें इसका कोई डर नहीं है कि वह अपने गुनहगारों का चेहरा मीडिया के सामने रख रही हैं।
शर्मनाक: 14 लोगों पर रेवती संपत ने लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टर सिद्दीकी भी इनमें शामिल
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेता के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को अंतरिम जमानत मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 दिन के लिए सिद्धार्थ को उनकी शादी के लिए बेल मिली है। एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ के वकील तारक सैय्यद ने कहा, "उन्हें मानवीय आधार पर अंतरिम राहत दी गई है। 2 जुलाई को उन्हें सरेंडर करना होगा।" इससे पहले कोर्ट ने सिद्धार्थ की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
ड्रग्स केस: सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली 15 दिन की अंतरिम जमानत
मुंबई पुलिस ने क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो में काम करनेवाली दो अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर अपने दोस्त के घर से तीन लाख 28 हजार रुपये चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनो पैसों की कमी से जूझ रही थी। उनका एक दोस्त आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता हैं वहां रहने के लिए दोनों कुछ दिन पहले आए थे। वहां पहले से एक पेइंग गेस्ट रह रही थी जिसका लाखों रुपए चुराकर दोनों रफूचक्कर हो गईं थी। गोरेगांव पूर्व की आरे पुलिस ने दोनों एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।
जुर्म: सावधान इंडिया फेम दो टीवी अभिनेत्रियां को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोस्त के घर में चोरी का आरोप
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। अब ये लहर धीमी होती दिख रही है, लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। ऐसे में वायरस को खत्म करने के लिए हर दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों के वैक्सीनेट किया जा रहा है। हालांकि इसी बीच फर्जी वैक्सीनेशन को लेकर भी काफी खबरें आने लगीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मालिक रमेश तौरानी ने भी हाल ही में चिंता जताई है कि वो भी इस फर्जी वैक्सीनेशन स्कैम के शिकार हुए हैं। बता दें कि मुंबई में धोखाधड़ी से रमेश तौरानी की कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज के करीब 365 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। हैरत की बात है कि किसी को नहीं पता चला कि जो वैक्सीन लगाई गई थी वो कोविशील्ड वैक्सीन थी या मामूली सैलाइन वॉटर।
वैक्सीनेशन स्कैम: टिप्स इंडस्ट्रीज के 365 लोगों को लगी नकली वैक्सीन, नहीं मिला कोई सर्टिफिकेट