फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हम दिल दे चुके सनम के 22 साल: सलमान को याद आए भंसाली और अजय देवगन, फैंस बोले- ऐश्वर्या को भूल गए क्या?

Fri, 18 Jun 2021 09:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 18 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan film Hum dil de chuke sanam completed 22 years actor share special post did not mention Aishwarya
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दबंग खान बहुत सी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और आज उनकी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को 22 साल पूरे हो गए। 18 जून 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी। लव ट्राएंगल पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या ने समीर और नंदिनी का किरदार निभाया था। वहीं अजय देवगन वनराज के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे।



सलमान खान ने साझा किया पोस्ट

फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या के गुपचुप रोमांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था वहीं अजय देवगन संग ऐश्वर्या की केमेस्ट्री भी फैंस को काफी अच्छी लगी थी। अब इस सुपरहिट फिल्म के 22 साल पूरे होने पर भंसाली प्रोडक्शंस की तरफ से कई तस्वीरें साझा की गई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं सलमान खान ने भी इस फिल्म के लिए खास पोस्ट साझा किया। हालांकि सलमान खान ने इस पोस्ट में ऐश्वर्या को टैग नहीं किया जिस पर फैंस अब सवाल उठा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

Salman Khan film Hum dil de chuke sanam completed 22 years actor share special post did not mention Aishwarya
संजय लीला भंसाली, सलमान खान - फोटो : Instagram

दरअसल सलमान खान ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया सलमान संजय लीला भंसाली संग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान काफी यंग और हैंडसम लग रहे हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए सलमान ने लिखा, 'बीस साल हो गए #HumDilDechukeSanam को...'इसके साथ उन्होंने अजय देवगन और संजय लीला भंसाली को टैग किया, लेकिन फिल्म की हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन को टैग नहीं किया। अब फैंस ने ये बात पकड़ ली और उनसे सवाल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'उनको टैग नहीं किया'। वहीं एक ने लिखा, 'समीर ठंडी हवा का झोंका'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan film Hum dil de chuke sanam completed 22 years actor share special post did not mention Aishwarya
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इस फिल्म के लिए खास पोस्ट साझा किया है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने संजय लीला भंसाली को धन्यवाद किया कि उन्होंने नंदिनी का किरदार उन्हें दिया। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी को टैग नहीं किया। इस फिल्म से ही ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी आगे बढ़ी थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी तो पसंद की ही गई थी साथ ही असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे। उस वक्त ऐश्वर्या और सलमान के रोमांस की खबरें आए दिन छपा करती थीं। बताते हैं कि ऐश्वर्या भी सलमान को लेकर काफी गंभीर थीं, लेकिन उनके उग्र स्वभाव के चलते वो उनसे दूर होने लगीं थीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan film Hum dil de chuke sanam completed 22 years actor share special post did not mention Aishwarya
सलमान खान और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप की खबरें टॉक ऑफ द टाउन हो गईं थीं। ऐसा कहते हैं कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ हिंसा की थी जिसके चलते वो उनको अलग हो गईं थीं। ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया था वहीं सलमान की तरफ से इन सारी बातों को बकवास बताया गया था। सलमान से दूर होने के बाद से ऐश्वर्या अभिषेक के करीब चली गईं थीं और उनसे शादी कर ली।

विज्ञापन
Salman Khan film Hum dil de chuke sanam completed 22 years actor share special post did not mention Aishwarya
सलमान खान - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान हाल ही में फिल्म 'राधे' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। हालांकि दर्शकों को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई थी। वहीं सलमान बहुत जल्द  फिल्म 'भाईजान' और 'अंतिम' में नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed