अनुराग कश्यप बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने फिल्मी परदे पर एक अलग तरह के कंटेट को जन्म दिया। रोमांटिक सिनेमा के बीच वो ऐसी फिल्में लेकर आए जो असल जिंदगी को दर्शाती हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'ब्लैक फ्राइडे', देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर', बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुराग कश्यप को सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनके बेबाक अंदाज के लिए और निजी जिंदगी में उनके अफेयर्स के लिए भी जाना जाता है। अनुराग की तरह ही उनकी बेटी भी आलिया कश्यप भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।
सेलिब्रेशन: अनुराग कश्यप की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई पहली सालगिरह, कर्जत से वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अपने इस वीडियो को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ एक रोमांटिक ट्रिप पर गईं थीं। उनके इस वीडियो में ये साफ-साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक अच्छा समय बिताया है। ये दोनों घूमने के लिए कर्जत गए थे। इससे पहले भी आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शेन मुंबई आए थे और उन्होंने यहां के खाने का भरपूर आनंद लिया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने बताया कि वो कर्जत के एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं और उनके अलावा वहां पर कोई नहीं है। आलिया ने बताया कि शेन उनके लिए फूल और खाने की चीजें लेकर आए थे।
वर्चुअल डेट से हुई थी रिश्ते की शुरुआत
आलिया कश्यप ने अपनी इस वीडियो में अपने प्रशंसकों के साथ ये भी साझा किया कि जब वो शेन को वर्चुअल डेट कर रही थीं तभी से उनके लिए इस रिश्ते की शुरुआत हो चुकी थी। इन दोनों ने अपनी पहली सालगिरह का जश्न मनाने के लिए ये ट्रिप प्लान किया था। आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग अपने इन पलों का एक मोंटाज बनाकर साझा किया। इन वीडियो को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि इनकी ये सालगिरह काफी अच्छी और रोमांटिक रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ बेस्ट 365 दिन, जो मैं दुनिया में किसी भी चीज के लिए बदलना नहीं चाहूंगी। मुझे प्यार करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया, मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगी।
ज्यादा खाने से बिगड़ी शेन की तबियत
आलिया ने इस वीडियो में ये भी बताया कि शेन ने अपनी भाजी के साथ आठ पाव खाकर उन्हें पूरी तरह से चौंका दिया था। उन्होंने कहा वो पल बहुत फनी था। हालांकि दोनों अब अपनी पहली सालगिरह का जश्न मनाकर मुंबई लौट आए हैं। लेकिन आलिया ने बताया कि शेन ने इतना अधिक खा लिया था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई।
अनुराग कश्यप और आरती की बेटी हैं आलिया कश्यप
अनुराग कश्यप ने फिल्म एडिटर आरती बजाज से शादी की थी। लेकिन साल 2009 में निजी कारणों के चलते इन दोनों का तलाक हो गया। आलिया कश्यप अनुराग और आरती की बेटी हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद अनुराग ने दूसरी शादी अभिनेत्री कल्कि केकलां से की, लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और दो साल के बाद उनका कल्कि से तलाक हो गया। अनुराग कश्यप अपनी बेटी के बहुत ही करीब हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन आलिया के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।