जाने माने न्यूज चैनल ने अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के आत्महत्या करने की झूठी खबर चला दी थी। इस खबर को देखकर उनका परिवार सदमे में चला गया था और शेखर सुमन लगातार अपने बेटे से संपर्क करने लगे थे। बाद में पता चला कि अध्ययन सुरक्षित हैं और वो दिल्ली में हैं। न्यूज चैनल द्वारा चलाई गई झूठी खबर पर अभिनेता भड़क गए हैं और उन्होंने चैनल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
बेटे की 'आत्महत्या' की झूठी खबर चलाने पर शेखर सुमन का बयान, बोले- चैनल का लाइसेंस कैंसिल होना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर सुमन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'हमने ऐसी खबर देखी जिसने हम सबको तबाह कर रख दिया। इस न्यूज चैनल ने दावा किया है कि अध्ययन ने आत्महत्या कर ली। जिसे देखते ही तुरंत हमने अध्ययन से संपर्क किया लेकिन उसका नंबर नहीं लगने की वजह से हमसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। हम उस वक्त एक पल में कई बार मरे।। इस खबर से हमारे परिवार वालों व हम पर बुरा प्रभाव पड़ा है। मैं मांग करता हूं कि चैनल वाले मुझसे माफी मांगे।'
सिर्फ यही नहीं शेखर सुमन ने पीएमओ, प्रकाश जावड़ेकर और चैनल को टैग करके हुए आगे लिखा, 'उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि फर्जी खबरों से लोगों को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है।' उन्होंने आगे लिखा, 'चैनल के किसी पत्रकार द्वारा मांगी गई माफी इस अनुचित कार्य के लिए नहीं मानी जाएगी। मालिकों को थोड़ी शर्म आनी चाहिए। क्या होता अगर ऐसा ही किसी बड़े नेता के साथ किया होता।'
Their license wd be canceled.The PM has clearly stated that ppl behind fake news that can cause extensive damage in many ways shld be punished.@PMOIndia @PrakashJavdekar @ZeeNews
इसके पहले अभिनेता ने प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री अनिल देशमुख को टैग करते हुए लिखा था, 'इस तरह की हरकत करने वाले चैनल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ऐसी खबर चलाई जिससे मैं, मेरी पत्नी और परिवार के सभी लोगों के पैरो तले जमीन ही खिसक गई। इस घटना के लिए मैं चैनल के खिलाफ एक्शन ले रहा हूं।'
बता दें कि अभिनेता शेखर सुमन के बड़े बेटे आयुष की दिल से संबंधित किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उस वक्त आयुष की उम्र महज 11 साल थी। न्यूज चैनल ने गलती से आयुष की जगह अध्ययन की खबर चला दी।