अभिनेता शेखर सुमन शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की मांग करते रहे हैं। उन्होंने इस केस में सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की थी। वो अब भी लगातार इस केस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और आए दिन ट्वीट कर सुशांत के समर्थकों का मनोबल बढ़ाते हैं। इसी के चलते हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन पर तंज कसा।
अमिताभ बच्चन पर शेखर सुमन का तंज, बोले- 'सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की दहाड़ दुनिया में सबसे तेज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमिताभ बच्चन ने जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में बिग बी ने लिखा, 'अभी तक की रिकॉर्ड की गयी सबसे तेज आवाज 3000 मील दूर तक सुनी गई है और इसकी तरंगों ने ग्लोब के तीन चक्कर लगाए। यह ध्वनि तरंगें एक पुराने ज्वालामुखी क्रेकोटा से निकली थीं। 27 अगस्त को वो पर्वत फट गया, 310 डेसिबल। इंसान के कान के परदे (इयर ड्रम) 150-160 डेसिबल पर फट जाते हैं।'
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर शेखर सुमन ने तंज कसते हुए लिखा, 'दुनिया की रिकॉर्ड की गई सबसे तेज आवाज सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की है, जो भारत में सुशांत को न्याय दिलाने के लिए इतनी जोर से गरजे कि इसकी ध्वनि तरंगों ने ग्लोब के लाखों चक्कर लगाए और अभी भी चक्कर लगा रही हैं।'
The loudest sound ever recorded is the Roar of all SSR fans who roared for justice for Sushant right here in India and the sound waves have circled the globe a million times and still circling.#WarriorsRoar4SSR https://t.co/Mf03Lf7R7t
बड़े सेलिब्रिटीज से शिकायत
सुशांत सिंह राजपूत मामले में लोगों को इस बात से ज्यादा शिकायत है कि इस पर बड़े स्टार्स शांत हैं। जब कोर्ट ने सीबीआई जांच की मंजूरी दी थी तब अक्षय कुमार ने इस पर ट्वीट किया था। उनके अलावा किसी भी बड़े स्टार ने इस पर कुछ नहीं कहा। हालांकि छोटे स्टार्स इस पर लगातार बहस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। इस केस की जांच अब सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही है। इस केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया था।
कंगना रणौत ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- आपकी चुप्पी पर इतिहास फैसला करेगा