सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shenaz Treasury: 'इश्क विश्क' फेम शहनाज ट्रेजरी का आज है 44वां जन्मदिन, कॉलेज के दौरान मिला मॉडलिंग का ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 29 Jun 2025 07:35 AM IST
सार

Ishq Vishk Actress Happy Birthday: शहनाज ट्रेजरीवाला एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और ट्रैवल व्लॉगर हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीता है। आज उनके 44वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी बातें...
 

विज्ञापन
Shenaz Treasury celebrated happy birthday Ishq Vishk actress and travel vlogger VJ
शहनाज ट्रेजरी - फोटो : x
शहनाज ट्रेजरीवाला को शहनाज ट्रेजरी के नाम से भी जाना जाता है, एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, ट्रैवल व्लॉगर और लेखिका हैं। आज उनका जन्मदिन है, आइए जानते हैं उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें...

 
Trending Videos
Shenaz Treasury celebrated happy birthday Ishq Vishk actress and travel vlogger VJ
शहनाज ट्रेजरी - फोटो : x
शहनाज का जन्म और पढ़ाई
शहनाज ट्रेजरीवाला का जन्मदिन 29 जून 1981 को मुंबई में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक मर्चेंट मरीन इंजीनियर हैं। शहनाज ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की और बाद में न्यूयॉर्क शहर में ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय सीखा। साथ ही, उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) में लेखन का कोर्स भी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shenaz Treasury celebrated happy birthday Ishq Vishk actress and travel vlogger VJ
शहनाज ट्रेजरी - फोटो : x
कॉलेज के दिनों में मिला मॉडलिंग का ऑफर
शहनाज की प्रोफेशनल जर्नी की शुरुआत कॉलेज के दिनों में हुई, जब एक फोटोग्राफर ने उन्हें मॉडलिंग के लिए चुना। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन में काम काम किया। शहनाज ने एमटीवी एशिया के शो 'एमटीवी मोस्ट वांटेड' में वीजे के रूप में भी खूब नाम कमाया।
Shenaz Treasury celebrated happy birthday Ishq Vishk actress and travel vlogger VJ
शहनाज ट्रेजरी - फोटो : x
करियर की शुरुआत
2001 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'एढुरुलेनी मनिषि' से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन उन्हें असली पहचान 2003 में बॉलीवुड फिल्म 'इश्क विश्क' से मिली, जिसमें वे शाहिद कपूर के साथ नजर आईं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकन भी मिला। इसके अलावा उन्होंने 'हम तुम', 'लव का द एंड' और 'दिल्ली बेली' जैसी फिल्मों में भी काम किया।  
 
विज्ञापन
Shenaz Treasury celebrated happy birthday Ishq Vishk actress and travel vlogger VJ
शहनाज ट्रेजरी - फोटो : x
ट्रैवलिंग का शौक
शहनाज ने अभिनय के साथ-साथ अपने ट्रैवलिंग के शौक को भी पेशे में बदला। वे ट्रैवल चैनल के शो 'कल्चर शॉक' की होस्ट रह चुकी हैं। शहनाज कई पत्रिकाओं के लिए ट्रैवल लेख लिखती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वे अपनी यात्राओं की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 5.64 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed