{"_id":"5bf3c292bdec22696b23a3c0","slug":"shera-who-threatens-salman-khan-revealed-shocking-things-in-front-of-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस पूछताछ में शेरा ने किए कई खुलासे, सलमान खान को दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलिस पूछताछ में शेरा ने किए कई खुलासे, सलमान खान को दी थी जान से मारने की धमकी
Tue, 20 Nov 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मार देने की धमकी देने वाले शेरा ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। शेरा वहीं शख्स है जिसने सलमान को जान से मार देने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने शेरा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में शेरा ने सलमान खान से जुड़े कई खुलासे किए हैं जिसे जानकर पुलिस भी सकते में हैं।
2 of 5
सलीम खान और सलमान
- फोटो : File Photo
इस शख्स का नाम शाहरुख गुलाबनबी उर्फ शेरा है। पुलिस पूछताछ के दौरान शेरा ने बताया कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहता था। इसके साथ ही उसकी इच्छा थी कि सलमान ही उसके गॉडफादर बनें। पुलिस ने बताया शेरा ने 6 अक्टूबर को सलमान के निजी सहायक को फोन किया और उससे सलमान का निजी नंबर मांगा। जब सलमान के सहायक ने उसे नंबर देने से मना कर दिया तो वह गाली -गलौच पर उतर आया। यहां तक कि सलमान को जान से मारने की धमकी भी दे दी।
3 of 5
सलमान खान
पुलिस के अनुसार आरोपी शख्स शेरा यही नहीं रुका। उसने सलमान के पिता सलीम खान को भी फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। इस शख्स ने यह भी दावा किया कि वह गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा है। दरअसल, करेली इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में फिल्म अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुछ दिन पूर्व एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman khan
- फोटो : File Photo
इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के तीन अधिकारी शनिवार को अचानक करेली पहुंचे और मोबाइल फोन के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब पौन घंटे तक छापेमारी के बाद उन्होंने शेरा नाम के युवक को धर-दबोचा। उसे पकड़ने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर सीधे मुंबई रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
युवक के खिलाफ मुंबई के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद पूछताछ में उसने कई खुलासे किए। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड का नाम भी शेरा है। जो कि 20 साल से उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। आपको बता दें, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान सलमान के सेट से घायल होने की खबर आई थी जिसके बाद वो शूटिंग छोड़ मुबंई लौट गए थे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ हैं। 'भारत' फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।