फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sherdil The Pilibhit Saga: 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' का शानदार ट्रेलर रिलीज, शेर का शिकार करने जंगल जाएंगे पंकज त्रिपाठी

Fri, 03 Jun 2022 11:45 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
Sherdil The Pilibhit Saga Trailer out now pankaj tripathi film will release on 24 june 2022
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' के ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आज मेकर्स ने दर्शकों के इस इंतजार को खत्म कर दिया है। 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी पंकज की दमदार एक्टिंग दिखाई देगी, जिसकी झलक इस ट्रेलर में आसानी से देखी जा सकती है। पंकज के साथ इस फिल्म में सयानी गुप्ता भी हैं, जो अभिनेता की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।  

Sherdil The Pilibhit Saga Trailer out now pankaj tripathi film will release on 24 june 2022
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : इंस्टाग्राम

टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 17 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत पंकज त्रिपाठी से ही होती है, जो अपने गांव की खराब स्थिति की वजह से सरकारी ऑफिस में बैठे हैं। इसके बाद पंकज त्रिपाठी निकल पड़ते हैं एक मिशन पर, जिससे वह अपने गांव की स्थिति ठीक कर सकते हैं। हालांकि, इस ट्रेलर में शानदार एक्टिंग के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी की हल्की-फुल्की कॉमेडी भी देखने को मिलती है, जो ट्रेलर को और ज्यादा मजेदार बन रहा है। 

Sherdil The Pilibhit Saga Trailer out now pankaj tripathi film will release on 24 june 2022
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर से पहले 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें पंकज त्रिपाठी के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया।  इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी शेर की आंख में दिखाई दे रहे थे, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिल्म में पंकज शेर का शिकार करने जंगल जाते हैं और इसकी झलक ही पोस्टर में दिखाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sherdil The Pilibhit Saga Trailer out now pankaj tripathi film will release on 24 june 2022
Sherdil the pilibhit saga - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है फिल्म की कहानी
पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है, जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में शहरीकरण की वजह से कम होते जंगल और उसकी वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के साथ मानव-पशु संघर्ष और गरीबी को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed